WCDC Recruitment 2022 | बिहार में काउंसलर पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

WCDC Recruitment 2022: समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार ने काउंसलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी योग्य उम्मीदवार WDC Bihar Recruitment 2022 के लिए 7 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट wdc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। WCDC Recruitment 2022 in hindi  आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में काउंसलर के 213 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 84 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 21 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 38 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 26 पद, पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 6 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 35 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं। Bihar Govt Job 2022 इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

WDC Recruitment 2022 के लिए योग्यता

WCDC Recruitment 2022

  • काउंसलर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से साइकोलॉजी / सोशियोलॉजी / लॉ में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की छूट मिलेगी।
  • विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: RPSC Teacher Recruitment 2022 | राजस्थान में शिक्षकों के 417 पदों पर निकली भर्ती , यहां देखिए इस भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी डिटेल में

WDC Recruitment 2022 के लिए वेतन

  • बिहार में काउंसलर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
  • सभी योग्य उम्मीदवार WCDC Counsellor Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट wdc.bih.nic.in पर 7 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • तय समय के बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  •  Sarkari Naukri 2022 अधिक जानकारी के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।