हो जाएं सावधान रात में खाना खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे इन घातक बीमारियों के शिकार

Health tips in Hindi: आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते है। हमें यह भी पता नहीं होता की क्या हमारी सेहत के लिए सही है और क्या ग़लत ‌। हमलोग अपनी रोजमर्रा की लाइफ में  ( रात में खाना खाने के बाद क्या ना  करें ) कुछ ऐसी भी गलतियां कर जाते हैं, जो हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर डालती है। इसमे सबसे पहला प्वाइंट (Avoid after eating food)  है खाना खाने के तुरंत बाद नहाना। जी हां, खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप भी नहाते हैं तो इसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, आइए आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे ऐसी ही कुछ और आदतों के बारे में जिसके चलते आपको भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। रात में खाना खाने ( Dinner ) के वाद अगर आप भी ऐसी गलतियां कर रहे हैं तो हो जाएं सतर्क और इस लेख को पूरा जरुर पढ़ें।

रात में खाना खाने के बाद क्या ना करें  Things you should never do after dinner

रात में खाना खाने के बाद क्या ना करें

रात के खाने का आदर्श समय सोने से कम से कम 3 घंटे पहले हैं। सोने से ठीक पहले भोजन करना अच्छी नींद और अच्छे पाचन के लिए प्रभावी नुक्सा है। रात में आपके द्वारा खाए जाने वाले सभी फूड्स अन हेल्थी नहीं होते लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे आपको बचना चाहिए।

खाना खाने के तुरंत बाद ना नहाये

रात का खाना खाने के तुरंत बाद आपको नहाना नहीं है। ऐसा करने से आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नहाने के बाद बाॅडी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे खाना ठीक तरीके से पचा नहीं पाता। इसलिए रात के खाने के बाद बिल्कुल भी ना नहाए।

इसे भी पढ़ें: सौंफ के फायदे ,उपयोग और नुकसान | Fennel Seeds (Saunf) Benefits, Use and Side Effects in Hindi

खाना खाने के बाद फल ना खाए 

अक्सर देखा जाता है लोग नाश्ता या खाना खाने के तुरंत बाद फल का सेवन करते हैं पर यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। बहुत से लोगों को रात मे खाना खाने के बाद फल खाने की आदत होती है दरअसल खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से आपके बाॅडी में एसिडिटी बनने लगती है। जिसके कारण आपको अच्छी नींद भी नहीं आएगी, जो आपके शरीर के लिए हानिकारक है।

ठंडा पानी न पिएं

डाइजेशन के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए और चिल्ड या बहुत ज्यादा ठंडा पानी तो बिलकुल भी नहीं पीना चाहिए। खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से खाने झुंड या गुच्छे में जम जाता है जिससे डाइजेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और खाने को पचाना मुश्किल हो जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें खाना खाने के बाद गुनगुने पानी या फिर रूम टेंपरेचर वाले पानी का ही सेवन करना चाहिए और वो खाने के 45-60 मिनट बाद। खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

खाने के बाद न पिएं चाय-कॉफी

रात या दिन में खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना बिलकुल भी सही नहीं क्योंकि इससे डाइजेशन यानी पाचन की प्रक्रिया में रुकावट आती है। डॉक्टरों की मानें तो खाना खाने से 1 घंटा पहले और 1 घंटे बाद तक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय कॉफी में मौजूद केमिकल टैनिन आयरन को सोखने की प्रक्रिया में बाधा डालता है और उसे 87 प्रतिशत तक घटा देता है जिससे पाचन में दिक्कत आ सकती है। साथ ही साथ आपकी इस आदत की वजह से आपको अनीमिया हो सकता है, हाथ-पैर ठंडे रहने की दिक्कत हो सकती है, सिर घूमना और भूख न लगना जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

खाने के तुरंत बाद ना लेटे

रात मे खाना खाने के तुरंत बाद कभी लेटना नहीं चाहिए। दरअसल ऐसा करने से आपका खाना पच नहीं पाता है। जिसके कारण आपका हाजमा हमेशा खराब रहेगा। इसलिए कहा भी जाता है कि खाने के बाद कुछ देर बार वाॅक जरूर करें। रात में खाना खाने के बाद टहलना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।

इसे भी पढ़ें: Papaya benefits in hindi : सुबह खली पेट पपीता खाने के अद्भुत फायदे , नसों में चिपका कोलेस्ट्रॉल और आंतों की गंदगी को दूर करने में काफी फायदेमंद

खाने के बाद सिगरेट ना पिएं 

कुछ लोगों की आदत होती है खाना खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करने की। पर आपको बतादें कि यही खराब आदत आपके शरीर को मोटापा की ओर ले जा रही है। अच्छी सेहत पाने के लिए खाना खाने के बाद स्मोकिंग कभी ना करें।

रात में खाना खाने के बाद जरूर करें यह काम

गरम पानी जरूर पिएं 

अगर आप सेहत के प्रति सजग हैं, तो फिर खाना खाने के बाद गर्म पानी पीना आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है। यह न केवल आपको फिट रखने में मदद करेगा, बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

रात में खाना खाने के बाद जरूर टहले  Benefits of walking

पाचन और फिटनेस दोनों के लिए भोजन के बाद टहलना फायदेमंद होता है। लेकिन खाना खाने के एकदम बाद ही टहलना शुरू करने के बजाए, कुछ समय आराम करें, फिर घूमने जाएं। यह आपको तरोजाता भी कर देगी, और रात में नींद भी बहुत अच्छी आएगी।

रात में खाना खाने के बाद दूध जरूर पिएं

ऐसी धारणा है कि अगर आपको गैस की समस्या है तो आपको इसका सेवन सोने से पहले नहीं करना चाहिए। ये धारणा गलत है और आपको इसे खारिज कर देना चाहिए। दूध पीना नुकसानदेह नहीं है जबतक कि आपको उससे एलर्जी ना हो। अगर पेट से जुड़ी कोई परेशानी है तो ऐसी स्थिति में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। आपकी सेहत किस प्रकार की है वो सिर्फ आपका डॉक्टर ही जानता होगा लेकिन आप दूध पी सकते हैं बस ये ध्यान रखें कि दोनों के बीच में दो घंटे का अंतर होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Uric acid treatment | गर्मियों में यूरिक एसिड के मरीज अपनी डाइट में इन फलों का सेवन अवश्य करें, सेवन करते ही दिखेगा असर

रात में खाना खाने के 3 घंटा बाद सोये

एक्सपर्ट के मुताबिक, खाना खाने और सोने के बीच का अंतर लगभग 3 घंटे का होना जरूरी होता है। इससे आपका खाना भी पच जाता है और आपको कोई दिक्कत भी नहीं होती।

रात में खाना खाने के बाद टहलने के फायदे

  • वजन कम होगा
  • इम्युनिटी बढ़ती है
  • ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है
  • डिप्रेशन में मदद मिलती है
  • पाचन में सुधार होता है

FAQ:

Q: रात को खाना नहीं खाने से क्या होता है? What are the benefits of eating dinner?

Ans: ज्यादातर लोग रात का खाना सिर्फ इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि रात का खाना नहीं खाने से उनका वजन कम हो जाएगा। लेकिन इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इससे आपके शरीर में एनर्जी लेवल कम होगा और आपको रात में अच्छी नींद भी नहीं आएगी।

Q: रात को खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए?

Ans: रात में खाना खाने के बाद टहलना बेहद जरूरी है।

Q: रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए?

Ans: रात को खाना खाने के बाद कम से कम 40 कदम चलना चाहिए।

Q: खाना खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं?

Ans: खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

Q: खाना खाने के बाद टहलना चाहिए या नहीं?

Ans: देश के मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार रात के भोजन के बाद हमें टहलना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से काम करता है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को भी खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की सलाह दी जाती है। इससे ब्लड शुगर कम होता है।

Q: रात को खाना खाने के बाद क्या खाना चाहिए?

Ans: रात को खाना खाने के बाद सौंफ जरूर खाना चाहिए।

Q: खाना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए?

Ans: खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, खाना खाने के 45-60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

Q: रात को खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे?

Ans:

  • दिमाग का विकास होता है।
  • तनाव को मुक्त करता है।
  • स्मोकिंग की आदत से छुटकारा मिलता है।