Uric acid treatment | गर्मियों में यूरिक एसिड के मरीज अपनी डाइट में इन फलों का सेवन अवश्य करें, सेवन करते ही दिखेगा असर

Uric Acid: आजकल शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना आम बात हो चुकी है जिसकी मुख्य वजह खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा मात्रा में बनने लगता है तो इससे कई स्वास्थ्य परेशानियां होने लगती हैं। जिसमें, घुटनों में तेज दर्द, सूजन, उठने-बैठने में तकलीफ, गाउट, गठिया, जोड़ों में दर्द आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं इससे मोटापा, दिल, किडनी, डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूरिक एसिड ( gouty arthritis) कंट्रोल करने के लिए मरीजों को हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहिए। ऐसे में अगर आप गर्मियों के मौसम में इन चीजों का सेवन करेंगे तो इससे आपका एसिड कंट्रोल में रहेगा। आइए जानते हैं।

Uric Acid गर्मियों में इन फलों का सेवन करने से यूरिक एसिड के मरीज को होता है फायदा 

गाजर

Uric Acid

ये एक मौसमी सब्जी है जो सर्दियों के दिनों में अधिक मिलती है। हालांकि, गर्मियों में भी गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सक्षम हैं। इसके अलावा, ये शरीर के फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करने में भी मददगार होते हैं। साथ ही जोडों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए भी गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन सलाद या जूस के रूप में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Sugarcane Juice Benefits | गन्ने के रस पीने के अद्भुत फायदे | यूरिन से जुड़ी समस्याओं में है काफी फायदेमंद

सेव

सेब में मैलिक एसिड होता है जो यूरिक एसिड को इनैक्टिव करने में मददगार होता है। रोजाना 2 सेब खाने से शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, सेब का सिरका भी यूरिक एसिड के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Uric Acid में खीरा फायदेमंद

Uric Acid

गर्मियों में खीरा का सेवन करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ने से रोकते हैं। इसलिए न केवल यूरिक एसिड के मरीज बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको इस मौसम में खीरा का सेवन जरूर करना चाहिए। आप इसे किसी भी तरीके से खा सकते हैं। आप इसका सेवन कच्चा, सलाद या फिर रायते के तौर पर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तरबूज खाने के फायदे | तरबूज के फायदे और नुकसान | Watermelon Benefits And Side Effects

आम

आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। दरअसल, यूरिक एसिड के मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। वहीं, इसे खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। मोटापा को यूरिक एसिड के बढ़ने का एक बड़ा कारण माना जाता है। इसके अलावा, आम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो मरीजों को होने वाले दर्द को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: High Fibre Food Chart: फाइबर से भरपूर इन 10 चीजों को अपने डाइट मे जरूर शामिल करें

बेरीज

बेरीज में एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही, इसके सेवन से जोड़ों में जल्दी यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स फॉर्म नहीं होने देते हैं। ऐसे में खून में यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रहता है। मरीजों को जामुन, स्ट्रॉबेरीज, चेरी और ब्लूबेरीज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।