Sugarcane Juice Benefits | गन्ने के रस पीने के अद्भुत फायदे | यूरिन से जुड़ी समस्याओं में है काफी फायदेमंद

Sugarcane Juice Benefits: थकान से भरे दिन में एक गिलास गन्ने का रस मिल जाए तो आपको स्वाद भरी ताजगी मिल जाती है, लेकिन शायद आप में से कम ही लोगों को पता होगा कि इस रस में सेहत को फायदा पहुंचाने वाले कई रहस्य छुपे हैं। गन्ने का रस बहुत ही सेहतमंद और गुणकारी पेय है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनसे हड्डि‍यां मजबूत बनती हैं और दांतों की समस्या भी कम होती है। गन्ने के रस के ये पोषक तत्व शरीर में खून के बहाव को भी सही रखते हैं। वहीं इस रस में कैंसर व मधुमेह जैसी जानलेवा बीमारियों से लड़ने की ताकत भी होती है। जानिए गर्मियों में गन्ने के जूस पीने के फायदे

गन्ने के रस के फायदे – Benefits of Sugarcane Juice (Ganne ka Ras ) in Hindi

Sugarcane Juice Benefitsलेख के इस भाग में हम सेहत के लिए गन्ने का रस Ganne ka Ras पीने के फायदे बता रहे हैं, जो हमें स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। नीचे बताई गई कुछ शारीरिक समस्याओं का घरेलू उपाय करने के लिए गन्ने के जूस का उपयोग किया जा सकता है। ये घरेलू उपाय सिर्फ समस्या के लक्षण को कम करने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन उसका इलाज करने में सक्षम नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Chiku Khane Ke Fayde | चीकू खाने के इस अद्भुत फायदे को जानकर हो जाएंगे हैरान | चीकू के फायदे और नुकसान

Sugarcane Juice Benefits पाचन को ठीक रखता है

गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है। गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

गन्ना खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में  फायदा मिल सकता हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम शरीर को कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए जब गन्ने के गुण पर शोध किया गया, तो इसके हेपाटोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण सामने आए। इसके परिणाम में सामने आया कि गन्ने का अर्क कई तरह के बैक्टीरियल व वायरल संक्रमण से बचाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। वहीं, हम यह स्पष्ट कर दें कि ये शोध गन्ने के अर्क से जुड़े हैं, गन्ने का रस पीने के फायदे पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

यूरिन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

कई बार यूरिन करते समय दर्द, जलन या असहजता महसूस हो सकती है। इस समस्या को डिसयूरिया कहा जाता है। यह मूत्रमार्ग में हुए किसी न किसी संक्रमण के कारण हो सकता है। पेशाब से जुड़ी इस समस्या से आराम पाने में गन्ने का रस पिया जा सकता है। बताया जाता है कि यह डिसयूरिया के साथ-साथ अनयूरिया (कम मात्रा में यूरिन आना) और यूरिन से संबंधित अन्य समस्याओं से आराम पाने में भी मदद कर सकता है।

नाखून के लिए गन्ने का रस फायदे

स्वस्थ और खूबसूरत नाखून कौन नहीं चाहता। इन्हें स्वस्थ बनाए रखने में कैल्शियम जरूरी मिनरल होता है। ऐसे में नाखून को मजबूत और सेहतमंद बनाए रखने के लिए गन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे नाखूनों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

मुंहासों के लिए लाभदायक

Sugarcane Juice Benefitsगन्ने का जूस अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) का अच्छा स्रोत है, तो त्वचा के लिए खास तत्व माना जाता है। अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड में ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड, मैलिक एसिड, टार्टरिक एसिड और साइट्रिक एसिड मौजूद होते हैं, जिनका कॉस्मेटिक उत्पादों में बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। मुंहासों से निजात दिलाने में ये एसिड अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़े: तरबूज खाने के फायदे | तरबूज के फायदे और नुकसान | Watermelon Benefits And Side Effects

Sugarcane Juice Benefits ह्रदय रोगों से बचाव  

गन्ने का रस दिल की वीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है। गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है। इस तरह धमनि‍यों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खून का बहाव अच्छा रहता है।

वजन कम करने में लाभदायक और

गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका वजन कम करने में सहायक होता है। इस रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है।