Chiku Khane Ke Fayde | चीकू खाने के इस अद्भुत फायदे को जानकर हो जाएंगे हैरान | चीकू के फायदे और नुकसान

Chiku Khane Ke Fayde: चीकू दिखने में आलू जैसा एक स्वादिष्ट फल है। चीकू को सपोटा के नाम से भी जाना जाता है। इस फल की अपनी एक अलग खासियत है और ये स्वाद मे भी काफी अलग है। जिसकी वजह से लोग इसे खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि चीकू को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इस फल के पेड़ का भी इस्तेमाल स्वास्थ्य की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। चीकू में विटामिन-बी, सी, ई और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, फाइबर, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चीकू का हर भाग स्वास्थ्य लाभों से भरा है इसके पत्ते, जड़ और छाल को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चीकू के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। दरअसल चीकू में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की कमजोरी को दूर करने में मददगार माने जाते हैं। चीकू को डाइट में शामिल कर वजन को कम किया जा सकता है। जिन लोगों को पेट गैस की समस्या रहती है उनके लिए चीकू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम सेे (chiku Benefits) चीकू से मिलने वालेे शारीरिक लाभों के बारे में बताते हैं।

चीकू के फायदे | Benefits of Sapota (Chiku) in Hindi

Chiku Khane Ke Faydeचीकू विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसलिए यह फल सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। हम लेख में आगे चीकू फल खाने के फायदे ( chiku fal khane ke fayde ) पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस दौरान हम चीकू के गुण के बारे में बताएंगे, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा और बालों पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं। ध्यान दें कि चीकू खाने के फायदे तो हैं ही इसके साथ ही चीकू के पत्ते, जड़ और पेड़ की छाल भी काफी उपयोगी होती हैं, जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा सकता है  इन्हीं के बारे में हम विस्तार से नीचे बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: तरबूज खाने के फायदे | तरबूज के फायदे और नुकसान | Watermelon Benefits And Side Effects

चीकू खाने के फायदे| (Chiku Khane Ke Fayde)

1. वजन कम करने में चीकू फायदेमंद

चीकू के सेवन से मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल किया जा सकता है। चीकू में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ एहसास कराने का काम कर सकते हैं। जिससे भूख कम लगती है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

2. कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में फायदेमंद है

चीकू में एंटी-कैंसर गुण पाए गये हैं। चीकू और इसके फूल के अर्क को ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मददगार माना जाता है। चीकू के मेथनॉलिक अर्क में कैंसर के ट्यूमर को बढ़ने से रोकने के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

3. पाचन संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद

चीकू में मौजूद टैनिन एटी-इंफ्लामेटरी की तरह काम करते हैं। यह प्रभाव पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं जैसे फूड पाइप में होने वाली सूजन, पेट गैस, पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

4. एनर्जी के लिए चीकू का सेवन फायदेमंद

चीकू को एनर्जी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देने का काम कर सकते हैं। जिन लोगों को एनर्जी की कमी महसूस होती है उनके लिए चीकू का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

5. दिमाग के लिए फायदेमंद

अनिद्रा, अवसाद और चिंता से गुजर रहे लोगों को चीकू का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

6. त्वचा के लिए फायदेमंद

चीकू को त्वचा के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, ए और सी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण भी पाए जाते हैं जो त्वचा को रुखेपन से बचाने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अलसी खाने के अद्भुत फायदे(Benefits of Flax Seeds)

7. कब्ज की परेशानी दूर करे

चीकू में फाइबर की मात्रा अत्याधिक होती है, व फाइबर का सेवन करने से कब्ज की परेशानी नहीं होती है।

8. मेंटली स्ट्रोंग करे

कई बार चिंता, परेशानी, डिप्रेशन से सर दुखने लगता है। मन भारी रहता है। ऐसे में आपको चीकू फल खाना चाहिए। मन बहुत शांत रहता है।

9. सर्दी जुखाम में फायदेमंद

चीकू खाने से कफ की परेशानी दूर होती है। और यह सर्दी जुकाम में फायदा पहुंचाता है।

10. किडनी पथरी (स्टोन) केेेे लिए फायदेमंद

आपको बता दें कि चीकू के बीज को पीस कर खाने से ये किडनी व ब्लाडर में होने वाले स्टोन को दूर करता है। इससे किडनी की दूसरी परेशानियाँ भी दूर होती है।

चीकू के नुकसान | Side Effects of Sapota in Hindi

Chiku Khane Ke Fayde

पूरी तरह से पके हुए चीकू खाने के ऐसे तो कुछ दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते। हां, अगर कच्चा चीकू या ठीक से न पका हुआ चीकू का सेवन किसी ने किया तो चीकू के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह नुकसान कुछ इस प्रकार हैं

  • कच्चा चीकू फल खाने से मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है। इसके पीछे इसमें मौजूद लेटेक्स और टैनिन की अधिक मात्रा का होना है।
  • मुंह में अल्सर की वजह बन सकता है।
  • इससे गले में खुजली हो सकती है।
  • अपच की समस्या हो सकती है।
  • चीकू के पिसे हुए बीज का सेवन करने से पेट में दर्द हो सकता है। क्योंकि, इसमें सैपोटिन और सैपोटिनिन केमिकल मौजूद होता है।
  • चीकू के पत्तों का सेवन करने से डायरिया और त्वचा पर हल्की खुजली हो सकती है। दरअसल, इसमें सैपोनिन होता है, जो दस्त और त्वचा की जलन का कारण बनता है।
  • मधुमेह के रोगियों को चिकू का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, यदि शुगर स्तर बढ़ा हुआ है तो चीकू के सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आलू बुखारा के फायदे व नुकसान | Plum (Alubukhara) Benefits And Side Effects In Hindi | Aloo Bukhara in pregnancy

चीकू का उपयोग | How to Use Sapota(Chiku) in Hindi

चीकू के फायदे जानने के बाद इसके उपयोग के विभिन्न तरीकों को जानना भी जरूरी है। चीकू के स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए चीकू का उपयोग (सेवन) कुछ इस तरह से किया जा सकता है।

  • चीकू को सामान्य फल की तरह खाया जा सकता है।
  • इसे फ्रूट सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।
  • चीकू का शेक बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।
  • चीकू का उपयोग आइसक्रीम बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • फ्रूट बार बनाकर भी इसे खाया जा सकता है।
  • इसका हलवा भी बनाया जाता है।
  • इसे मुरब्बा व जैम के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • चीकू से स्वीट सॉस भी बनाया जा सकता है।

FAQS:

Q: चीकू का रंग कैसा होता है ?

Ans : यह कत्थई रंग का दिखाई देता है।

Q : चीकू के अन्य नाम क्या है ?

Ans : कन्दुक-फल, सपोटा, गुदालू, शिमाई-ऐलुप्पई, चिकाली, अमेरिकन बुली, नोजबेरी आदि।

Q : चीकू की तासीर कैसी होती है ?

Ans : चीकू की तासीर ठंडी होती है।

Q : क्या चीकू साल भर मार्केट में मौजूद रहता है ?

Ans : जी हां, आपको साल के 12 महीने चीकू मार्केट में मिलेगा।

Q : चीकू का वृक्ष कितना ऊंचा होता है ?

Ans : चीकू का वृक्ष लगभग 7 मीटर से लेकर 10 मीटर तक ऊंचा होता है।