International Flights Resume | कल से शुरू हो रही है इंटरनेशनल फ्लाइट्स | इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्रा के लिए सरकार ने बदले नियम, जाने क्या है नियम

DGCA order on international flights: विदेश यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। शेड्यूल इंटरनेशनल पैसेंजर्स फ्लाइट्स का सस्पेंशन खत्म होने वाला है। एविएशन रेगुलेटरी डीजीसीए ने बताया कि भारत और यहां से जाने वाले शेडयूल्ड इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर्स सर्विसेज कल यानी 27 मार्च से फिर शुरू होंगी। विभाग ने s et पहले ही इसके लिए आदेश जारी कर दिया  है। इससे पहले 19 जनवरी को इन उड़ानों के सस्पेंशन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था. कोरोना संक्रमण के घटने के साथ ही, गाइडलाइन में भी बदलाव कर दिया गया है।

DGCA Order On International Flights यात्रियों को मिलेगी राहत

DGCA Order On International Flights

  • इस बार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राहत मिलेगी।
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर दिशा निर्देशों में संशोधन किया है।
  • इसके तहत यात्रियों और कर्मचारियों को कई पाबंदियों से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान हवाई अड्डों और उड़ानों में मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य है।
  • संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, एयरलाइन्स में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तीन सीटें खाली नहीं छोड़नी होंगी।
  • सात ही कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। इससे सुरक्षा जवानों को भी यात्रियों को तलाशी लेने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें: Chiku Khane Ke Fayde | चीकू खाने के इस अद्भुत फायदे को जानकर हो जाएंगे हैरान | चीकू के फायदे और नुकसान

दो साल बाद उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

कोरोना संक्रमण की वजह से भारत में लंबे समय से बंद इंटरनेशनल फ्लाइट्स को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई है। दो साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर से प्रतिबंध हटा लिया है। कोरोनावायरस महामारी के कारण निलंबित की गई विदेशी उड़ानें अब 27 मार्च से फिर से शुरू हो जाएंगी।

गौरतलब है कि देश में कोरोना की वजह से शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर्स फ्लाइट्स को 23 मार्च, 2020 से ही सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन, फिर जुलाई 2020 से भारत और लगभग 45 देशों के बीच एयर बबल व्यवस्था के तहत स्पेशल पैसेंजर्स फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं।

DGCA Order On International Flights नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है। मंत्रालय ने कहा, ‘दुनिया भर में वैक्सीनेशन के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए हितधारकों के परामर्श से, भारत सरकार ने 27.03.2022, यानी समर शेड्यूल 2022 की शुरुआत से भारत के लिए अनुसूचित कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: गत्ते के डिब्बे बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें | How to Start Corrugated Box Business in Hindi

DGCA ने कर दिया था कैंसिल

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सिविल एविएशन मंत्रालय और डीजीसीए से अपने फैसले की समीक्षा करने के लिए कहा था। पीएम ने कहा था कि Covid-19 वैरिएंट Omicron को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर इसे रिव्यू किया जाए। इसके बाद, 1 दिसंबर, 2021 को DGCA ने अपने 26 नवंबर के फैसले को बिना बताए कैंसिल कर दिया था। यह साफ नहीं किया गया था कि निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सस्पेंशन कब तक जारी रहेगा।