World Braille Day 2024 : आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व ब्रेल दिवस और क्या है इसे मनाने का उद्देश्य?

नेत्रहीन और आंशिक रुप से दृष्टि बाधित लोगों के लिए संचार माध्यम के रूप में ब्रेल (Braille) के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। 4 जनवरी ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्मदिन है, जिनका जन्म फ्रांस में 1809 में हुआ था। लुई ब्रेल की याद में और शिक्षा, संचार और सामाजिक समावेशन में ब्रेल के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 4 जनवरी को World Braille Day के रूप में मनाने की घोषणा की है।

 ब्रेल लिपि क्या है – Braille lipi kya hai in hindi

World Braille Day 2024
World Braille Day 2024

दृष्टिहीन लोगों की शिक्षा-संवाद के लिए विकसित लिपि को ब्रेल लिपि कहा जाता है। इसका नामकरण फ्रांस निवासी ब्रेल लिपि के खोजकर्ता लुई ब्रेल Louise Braille ने नाम पर किया गया है। यह लिपि सभी वर्णमाला, संख्यात्मक चिह्नों का स्पर्शपूर्ण प्रतिनिधित्व (Tactile Representation) करता है, जिसमें सभी अक्षर, संख्या, संगीत, वैज्ञानिक और गणितीय प्रतीकों को दर्शाया गया है। इन सभी को दर्शाने के लिए छह बिंदुओं का उपयोग किया जाता है या कह सकते हैं तो सिक्स डॉट ब्रेल लिपि के फॉन्ट हैं। ब्रेल लिपि का उपयोग नेत्रहीन और आंशिक दृष्टि बाधित लोग पुस्तक, पत्रिकाएं पढ़ने के लिए करते हैं।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp का ये नया फीचर्स जिससे अब यूजर्स फोन नंबर के बिना भी दूसरे यूजर्स को खोज सकेंगे

ब्रेल कोई भाषा नहीं है बल्कि यह एक कोड है जिसका उपयोग किसी भी भाषा को लिखने के लिए किया जाता है। ब्रेल कई भाषाओं में उपलब्ध है जैसे संस्कृत, अरबी, चीनी, हिब्रू, स्पेनिश व अन्य भाषाएं।

4th January 2024 को  Braille Day  के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन नेशनल इंस्टीट्यूट, सीआरसी, आरसी व अन्य गैर-सरकारी संगठन कई सारे कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

ब्रेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम – World Braille Day 2024 in hindi

  1. ब्रेल दिवस के उपलक्ष्य में NIEPMD मुट्टूकाडू द्वारा लुई ब्रेल के जीवन पर आधारित स्लोगन व पैम्पलेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही संस्था द्वारा ब्रेल लेखन व ब्रेल पाठन प्रतियोगिता के साथ बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
  2. सीआरसी गोरखपुर द्वारा विश्व ब्रेल दिवस के उपलक्ष्य में ब्रेल राइटिंग कॉम्पटीशन, भाषण नाटक, कविता व गीत  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
  3. सीआरसी नागपुर द्वारा ब्रेल के बारे में Orientation Lecture व हिंदी ब्रेल लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
  4. शांतिनिकेतन रत्नापैली बीरभूमि (पश्चिम बंगाल)  द्वारा ब्रेल दिवस के अवसर पर बैनर डिस्ल प्ले, मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन व भाषण,  दिशा सेंटर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, दिशा संस्थान के छात्रों द्वारा राइम गायन,  नृत्य प्रस्तुति आदि किया जाएगा।
  5. सीआरसी लखनऊ द्वारा हिंदी व अंग्रेजी में ब्रेल लेखन व पठन प्रतियोगिता,  कविता पाठ प्रतियोगिता  और  ब्रेल शिक्षण के मॉडल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नए साल 2024 में यूपीआई पेमेंट करने वालों को मिलने जा रही ही ये नई सुविधा, पेमेंट मशीन से फोन टच होते ही हो जाएगा भुगतान

विश्व ब्रेल दिवस 2024 थीम – World Braille diwas 2024 theam in hindi

विश्व ब्रेल दिवस 2024 का विषय, ” समावेश और विविधता के माध्यम से सशक्तीकरण ” एक ऐसी दुनिया बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है जहां दृष्टिबाधित व्यक्तियों को न केवल मान्यता दी जाती है बल्कि समाज के सभी पहलुओं में पूरी तरह से शामिल  भी किया जाता है। यह दृष्टिबाधित समुदाय के भीतर विविधता को अपनाने की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर देता है और एक समावेशी वातावरण की वकालत करता है जो हर किसी को, उनकी क्षमताओं की परवाह किए बिना, आगे बढ़ने और सार्थक योगदान करने में सक्षम बनाता है।