25 March 2024 Grahan Time in Hindi : जानिए होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके शहर में कितने बजे लगेगा और इसे कैसे देख पाएंगे

25 March 2024 Grahan Time in Hindi: इस साल  यानी 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने जा रहा है। सब के मन में सवाल होगा कि अगर चंद्र ग्रहण लगेगा तो क्या वो होली मना पाएंगे, क्या वो घर से निकल पाएंगे, क्या मंदिर बंद रहेंगे, सूतक काल मनाया जाएगा, राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा? क्या होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण मान्या होगा? ये सभी सवाल सभी के मन में चल रहा होंगा। अगर आपके भी मन में यही सवाल है तो आइए जानते हैं Chandra Grahan 2024 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आर्टिकल को नीचे पूरा पढ़ें।

चंद्र ग्रहण 2024 की तारीख और समय – Chandra Grahan 2024 Date and Time

25 March 2024 Grahan Time in Hindiसाल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च यानी होली के दिन पड़ रहा है। समय की बात करें तो पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09:55 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 25 मार्च दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण इसी दिन यानी 25 मार्च को लगेगा। वहीं चैत्र अमावस्या 8 अप्रैल को सुबह 03:21 मिनट पर शुरू होगी और 8 अप्रैल की रात को 11:50 मिनट पर समाप्त होगी। सूर्य ग्रहण भी 8 अप्रैल को अमावस्‍या के दिन ही लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Vivah Subh Muhurat 2024 : 2024 में शादी के मुहूर्त का खुला खजाना, जानिए विवाह के लिए सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियां

25 मार्च को कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण- 25 March 2024 Grahan Time in Hindi 

25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। जब चंद्रमा पृथ्‍वी की उपच्‍छाया (पेनुमब्रा) में प्रवेश करके वहीं से बाहर निकल आता है तो इसे उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।  ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। बता दें कि होली और चंद्र ग्रहण का ये संयोग 100 साल बाद बन रहा है। इससे पहले होली वाले दिन चंद्र ग्रहण 1924 में लगा था।

भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण – chandra grahan 2024 in india date and time

25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण को उत्‍तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्‍तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिका और अंटा‍र्कटिका के कई हिस्‍सों में दिखेगा। भारत में ये नहीं दिखेगा। वहीं सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के कुछ इलाकों में नजर आएगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को दिन में रात जैसा नजारा दिखेगा। नासा के मुताबिक सबसे पहले ये सूर्य ग्रहण मैक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11:07 बजे दिखेगा। ये ग्रहण अमेरिका के 13 राज्‍यों में पूर्ण सूर्य ग्रहण के तौर पर नजर आएगा। वहीं उतरी अमेरिका में आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा।

कितने बजे से लगेगा सूतक काल – Lunar Eclipse March 2024

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है लेकिन इस बार का चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण, दोनों ही भारत में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में सूतक के नियम भी भारत में लागू नहीं होंगे। बता दें कि सूतक को नकारात्‍मक समय माना जाता है। इस समय में पूजा-पाठ करने से लेकर कई तरह के काम करने की मनाही होती है।