Agneepath Registration 2022-2023 : भारतीय वायु सेना में भर्ती का शानदार मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Agneepath Registration 2022-2023 :भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों (अग्निवीरवायु) की नई भर्ती प्रक्रिया को शुरू करें दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो गई है। ये भर्ती पुरुष और महिला दोनों के लिए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। वायुसेना के अग्निवीरों को अग्निवीरवायु का नाम दिया गया है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की यह दूसरी बार भर्ती निकली है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 : राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी के लिए भर्ती जारी , ऐसे करें आवेदन

IAF Agniveer Yuva recruitment 2022- 2023 के लिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

Agneepath Registration 2022-2023

  • आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के लिए 7 नवंबर 2022 की शाम से रजिस्ट्रेशन लिंक को एक्टिव कर दिया गया है।
  • जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2022 है।
  • 23 नवंबर, 2022 को, उम्मीदवारों के पास आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करने के लिए शाम 5 बजे तक का समय होगा।

इसे भी पढ़ें: OSSC CGL bharti 2022 : ओडिशा में सीजीएल के पदों पर आई बंपर भर्ती , देखें पूरी डिटेल

अग्नीपथ भर्ती 2022-2023 के लिए आयु सीमा Agneepath Registration 2022-2023

  • अग्निपथ भर्ती 2022 अग्निवीर वायु पंजीकरण 2023 के लिए उम्मीदवार का जन्म 27 जनवरी 2002 और 27 दिसंबर 2005 के बीच होना चाहिए।
  • 18 जनवरी, 2023 से शुरू होने वाली अग्निवीरवायु चयन परीक्षा के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

Agneepath vayu registration 2022-2023 के लिए चयन प्रक्रिया 

  •  उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के द्वारा होगा।
  •  शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
  •  मेडिकल टेस्ट।

अग्निपथ भर्ती 2022 भारतीय वायु सेना, IAF अग्निवीर वायु पंजीकरण 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अग्निवीर वायु 2023 पंजीकरण के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण जैसे नाम, ईमेल पता, जन्म तिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र भरें, सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, और फॉर्म जमा करें, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।