दुबई (Dubai) ट्रिप पर अगर इन 10 फेमस जगहों पर नहीं गए तो सब बेकार , आइए जानते हैं इन जगह की कीमत और खासियत

Dubai ki famous jagah : दुबई पूरी दुनिया का सवसे पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें, शॉपिंग मॉल, समुद्र, रेगिस्तान, एडवेंचर, द्वीप, ऐसे कई और आकर्षण हैं, जिसकी वजह से दुनियभर के टूरिस्ट की भीड़ यहां जमा रहती है। आप चाहे अकेले हो, अपने परिवार वालों के साथ हो या दोस्तों के साथ हो, सभी के लिए यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। वैसे इस जगह की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यहां आपको शॉपिंग फेस्टिवल, कार परेड और भी बहुत सारी चीजें (Dubai ka famous jagah)  देखने को मिल जाएंगे।

दुबई पूरे विश्व में एक वाहिद ऐसा मुल्क़ है जिसके आकर्षणोंट का परिदृश्य हर साल दो साल में बदल जाता है, अगर आप दुबई अपनी छुट्टियों में पाँच साल पहले गए थे तो आपको फिर से जा कर भी अफ़सोस नहीं होगा क्यों की आपको देखने की इतनी नयी चीज़ें मिलेगी की आप आश्चर्यचकित रह जायेंगे।

अगर आप भी दुबई घूमने ( Top 10 tourist places in Dubai ) का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। यहां हम बुर्ज खलीफा के साथ-साथ ऐसे और भी कई शानदार पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जैसे दुबई की सबसे अच्छी जगह कौन सी है |दुबई में क्या-क्या चीज देखने लायक है |दुबई के 10 टॉप आकर्षण |दुबई में घूमने की जगह कौन-कौन सी है |दुबई में क्या मशहूर है | best places to visit in Dubai | famous places to visit in Dubai | 10 famous places in Dubai

दुबई घूमने के लिए 10 फेमस जगह – Dubai ki famous jagah

बुर्ज खलीफा – Burj Khalifa

Dubai ki famous jagah

बुर्ज खलीफा इस ईमारत को इसके उदघाटन के पहले बुर्ज दुबई कहा जाता था। इस ईमारत के डिज़ाइनर वो ही है जिनकी कंपनी ने वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का डिजाईन तैयार किया था। बनने के साथ ही इस ईमारत को दुनिया ने हाथो हाथ लिया और इसको कई अवार्ड भी मिले हैं।

आज ये दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है और साथ ही (Dubai ki famous jagah) दुबई का एक बेहतरीन आकर्षण का केंद्र भी है। आप इसकी ऑब्जरवेशन डेक में जा कर पूरी दुबई का बेहतरीन नज़ारा ले सकते हैं, यही नहीं सन 2013 में इस ईमारत को देखने  अठारह लाख सत्तर हजार लोग आये थे इसका मतलब है की करीब डेढ़ लाख लोगों ने हर महीने इस इमारत को देखा।

डेजर्ट सफारी – Desert Safari

Dubai ki famous jagah

आपने कई हॉलीवुड फिल्मों में या बॉलीवुड मूवी में दुबई के इस डेजर्ट सफारी से स्टंट करते हैं हुए देखा होगा। यहां की डेजर्ट सफारी (Dubai ki famous jagah) लोगों को बहुत लुभाती है। दुबई सफारी एक ऐसा एडवेंचर है जहां आपकी धड़कने तेज हो सकती हैं। यहां रेत के टीलों पर जीप या जिप्सी, ऊंट की सवारी, क्वैड बाइक, सैंड बोर्डिंग आदि चलाई जाती हैं। यहां डेजर्ट सफारी के लिए प्रवेश शुल्क 30AED अगर आप जिप्सी लेते हैं तो उसमें 6 लोगों के लिए 3907 रु देने पड़ते हैं।

बुर्ज अल अरब – Burj Al Arab

Dubai ki famous jagah

बुर्ज अल अरब की स्थापना 1999 में की गई थी। दुबई के इस बुर्ज का नजारा बेहद शानदार है। इस खूबसूरत बुर्ज अल अरब को दुबई के प्रीमियम होटल में गिना जाता है। इसे पाल के आकार के रूप में डिजाइन किया गया है। बुर्ज अल अरब को दुनिया के सबसे महंगे होटलों में गिना जाता है। यहां एक रात रुकने का किराया लगभग 17,51,436 रु है।

दुबई का डांसिंग फाउंटेन शो – Dubai fountain Dubai ki famous jagah

Dubai ki famous jagah

म्यूजिक का बेजोड़ समावेश है ये दुबई का डांसिंग फाउंटेन शो जो हर शाम में शुरू हो कर रात तक चलता है और आपके लिए बिलकुल मुफ्त है , अगर आप दुबई मॉल या बुर्ज खलीफा जाने की सोच रहे हैं तो( Places to visit in Dubai ) इसके बारे में अलग से सोचने की ज़रूरत नहीं है।

दुबई का ये शो बुर्ज खलीफा की साथ ही स्थित पानी की झील में होता है। ये बेहतरीन शो जिसको की उन्ही डिज़ाइनर ने डिजाईन किया है जिन्होंने लॉस वेगास के फाउंटेंस ऑफ़ बेलाजिओ को डिजाईन किया है। इसमें प्रवेश शुल्क 65 AED लगता है।

अटलांटिस, द पाम – Atlantics the palm

अरेबियन गल्फ में स्थित मनुष्य के द्वारा निर्मित एक टापू ‘द पाम’ में बना है ये विश्व प्रसिद्ध रिसोर्ट और पाँच सितारा होटल  है। दुबई की छुट्टियों में आज की तारिख में ये (Dubai ki famous jagah) सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ये न सिर्फ रहने के लिहाज़ से आकर्षक है बल्कि इसकी वास्तुकला, यहाँ मौजूद मनोरंजन के आकर्षण जैसे एक्वा वेंचर पार्क वाटर पार्क , द लॉस्ट सिटी इत्यदि बहुत मशहूर है। यहाँ आप डॉलफिन के साथ भी रु बरु हो सकते हैं। याद रखिये अच्छे दाम और बुकिंग के लिए आप को एडवांस में ही बुकिंग करनी पड़ेगी, क्यों की ये बहुत डिमांड में होता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।

मिरेकल गार्डन – Miracle Garden

दुबई में घूमने वाली जगह में मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे सुंदर और सबसे बड़े प्राकृतिक फूलों के बागानों के लिए जाना जाता है । पर्यटकों के मन को लुभाने वाला यह मिरेकल गार्डन दुबई का एक सुंदर फूल उद्यान है जो दुबई लैंड में स्थित है । दुबई मिरेकल  गार्डन को 2013 में वैलेंटाइन डे पर लांच किया गया था 72000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में यह उद्यान फैला हुआ है, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक फूल उद्यान है जिसमें 50 मिलियन से अधिक फूल और 250 मिलियन पौधे हैं।

मिरेकल गार्डन में प्रवेश करने के लिए आपको प्रवेश शुल्क देना पड़ता है। जो वयस्कों (Adults) के लिए DH 40 (INR 767 लगभग) और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए DH 30 (INR 575 लगभग) है। हालाँकि दो साल या उससे छोटे बच्चों के लिए गार्डन में प्रवेश टिकट नहीं है।

दुबई मरीना क्रूज – Dubai Marina cruise

दुबई मरीना  समुद्र तट पर बसा हुआ एक बेहद खूबसूरत स्थान है यहाँ की खूबसूरत इमारतें दुबई मरीना की खूबसूरती को बढ़ाती हैं,दुबई मरीना में शॉपिंग के लिए लक्ज़री ब्रांडों से भरा हुआ है। दुबई मरीना लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है जो दुबई में अधिक पैदल चलने वालों के माध्यम से अवलोकनीय क्षेत्र माना जाता है। यहाँ उत्तम दर्जे के होटल और शानदार शॉपिंग स्थल के साथ छुट्टी बिताने का सबसे अच्छा और सरल विकल्प है। दुबई मरीना का पूरा भ्रमण करने के लिए वाटर बस ले सकते हैं जो आपको नहर के आसपास ले जाती है जिससे आप यहाँ की चमचमाती खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

दुबई संग्रहालय – Dubai Museum Dubai ki famous jagah

दुबई के शासकों ने इसे 1971 में स्थापित किया, मक़सद था लोगों को क्षेत्र के परंपरागत जीवन शैली से अवगत करना और वहां की आर्ट को संजोना। यहाँ आपको संजोई हुई चीज़े मिलेंगी जो 3000 बी सी की भी हैं।

इस म्यूजियम में आपको ये भी अंदाज़ लगेगा की दुबई पुराने ज़माने में कैसा दिखता था। इस संग्रहालय को नेशनल म्यूजियम ऑफ़ दुबई कहते हैं।

दुबई मॉल – Dubai Mall

चकाचौंध से भरपूर, ये शॉपिंग मॉल दुबई मॉल ख़ास ऐसी जगह है जहाँ से आप आसानी से, विश्व की सबसे ऊँची ईमारत बुर्ज खलीफा और दुबई फाउंटेन जा सकते हैं, ये दुबई की छोटी बड़ी इवेंट्स और शॉपिंग का केंद्रबिंदु है और यहाँ अपनी यात्रा में जाना आप छोड़ नहीं सकते, कई लोग इस शॉपिंग मॉल को दुबई का सबसे बड़ा आकर्षण मानते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।

इसे भी पढ़ें: Top 5 countries for best medical education | अगर आप भी विदेश में करना चाहते है MBBS , इन देशों में सबसे सस्ती और अच्छी होगी पढ़ाई

गोल्ड सूक – Gold souk

दुबई की सबसे (Dubai ki famous jagah) मशहूर जगह ‘गोल्ड सूक’ दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मंडी है। दुबई न केवल अपने रेगिस्तान ,एडवेंचर पार्क और रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है ,बल्कि यहां कई शॉपिंग हब भी है। डेरा में स्थित यह सुनहरा सूक सोने की उत्कृष्ट गुणवत्ता और डिज़ाइनों के कारण दुबई में स्थित प्रसिद्ध और उच्च दर्शनीय पर्यटन स्थल है। यहां आपको 10 टन सोना देखने को मिलेगा और 350 से अधिक आभूषण व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं की श्रेणी मिलेगी।

अगर आप को गोल्ड बहुत आकर्षित करता है और आप सोना खरीदने के बहुत शौकीन हैं तो Gold souk आपको बेहद पसंद आएगी ये सोने की बहुत बड़ी मार्किट है जो डेरा में दुबई क्रीक के पास स्थित है।

FAQ:

Q: बुर्ज खलीफा दिन में कितना पानी पीती है?

Ans: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नह्यान ने वित्तीय मदद की थी उन्हीं के सम्मान में उद्घाटन के समय इस इमारत का नाम बुर्ज दुबई से बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया। ‘बुर्जखलीफा डॉट यूएई’ के मुताबिक, इस इमारत के लिए जल आपूर्ति विभाग हर दिन औसतन 9,46,000 लीटर पानी की आपूर्ति करता है।

Q: दुबई कौन से देश में है?

Ans: दुबई सयुंक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) नामक देश में स्थित है, दुबई कोई देश नहीं है बल्कि यह UAE देश का एक राज्य है। UAE देश पश्चिम एशिया में मौजूद है इस देश में कुल 7 राज्य है उन्ही सातो राज्य में से दुबई भी एक है।

Q: दुबई की सबसे बड़ी इमारत कौन सी है?

Ans: जनवरी 2010 में, दुबई शहर में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत – बुर्ज खलीफा टॉवर का उद्घाटन हुआ। बुर्ज खलीफा वास्तव में 2,717 फीट की ऊंचाई के साथ एक मिश्रित उपयोग वाला लंबा गगनचुंबी इमारत है। बुर्ज खलीफा दुबई का ही नहीं पूरी दुनिया का सबसे बड़ी और ऊंची इमारत है।