Google New Rules 2022 | 1 जनवरी 2022 से गूगल के इन ऐप के नियमो में होगा बदलाव | जानिए गूगल के नए नियम क्या है

Google New Rules 2022: गूगल (Google) की तरफ से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देश पर नियमों में बदलाव किया जा रहा है। जिसका सीधा असर ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर पड़ेगा। यह नया नियम गूगल की सभी सर्विस जैसे गूगल एड (Google Ads), यू-ट्यूब (YouTube), गूगल प्ले स्टोर, और अन्य भुगतान सर्विस पर लागू होगा।

दरअसल वॉलेट या यूपीआई ऐप में सेव कार्ड से हो रही ठगी को रोकने के लिए आरबीआई ने इस तरह के ऐप को कार्ड सेव करने के ऑप्शन को खत्म करके टोकनाइजेशन सिस्टम पर काम करने को कहा था। इस पर प्राय सभी ऐप काम कर चुके हैं और नया नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो जएगा। ऐसे में गूगल सर्विस के सभी यूजर्स गूगल के नये नियमों में होने वाले बदलाव के बारे में जान लें।

आरबीआई के दिशा-निर्देश पर गूगल का नया नियम लागू (Google New Rules 2022)

Google New Rules 2022

  • 1 जनवरी 2022 से गूगल ग्राहकों की कार्ड डिटेल जैसे कार्ड नंबर और एक्सपाइयरी डेट को सेव नहीं करेगा।
  • बता दें कि इससे पहले तक गूगल आपकी कार्ड डिटेल सेव करता है। ऐसे में जब ग्राहक कोई पेमेंट करता था, तो उसे केवल अपना सीवीवी नंबर दर्ज करना होता था।
  • हालांकि 1 जनवरी के बाद ग्राहकों को मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को कार्ड नंबर के साथ ही एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी।
  • दरअसल आरबीआई की तरफ से संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित बनाने के मकसद से कार्ड डिटेल सेव ना करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Jaggery Benefits in Hindi | सर्दियों में गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे हैं | गुड़ खाने के अद्भुत फायदे

1 जनवरी 2022 से गूगल के इन ऐप पर बदल जाएगा नियम (Google New Rules 2022 in hindi)

1 जनवरी 2022 से नए बदलाव के तहत आपको गूगल के जिन ऐप (App) पर ऑनलाइन भुगतान करना होगा, वो इस प्रकार हैं।

  • गूगल एड (Google Ads)
  • यूट्यूब (Youtube)
  • गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और कुछ अन्य भुगतान सर्विस

ये हैं गूगल के नए नियम

पेमेंट के लिए अब डालनी होगी पूरी डिटेल

यदि आप ऊपर बताए गए गूगल के किसी भी प्लेटफॉर्म पर वीजा या मास्टरकार्ड से भुगतान करना चाहते हैं तो आपको अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड (Debit and Credit Card) की एक-एक डिटेल डालनी होगी। गूगल अब इन्हें स्टोर नहीं करेगा। अब टोकनाइजेशन सिस्टम के तहत पैसा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Doorstep Diesel Delivery 2022 | अब घर बैठे मंगवा सकते हैं होम डिलीवरी डीजल | जानिए फ्यूल हमसफर ऐप क्या है

Rupay और American Express के लिए् नाया नियम

अगर आपके पास RuPay, American Express, Discover या फिर Diners Card है और आप इनके जरिए पेमेंट करना चाहते हैं तो इस स्थिति में भी आपको एक-एक करके कार्ड की सारी जानकारी ऑनलाइन पेमेंट के दौरान फिर से भरनी होगी। यहां भी कार्ड सेव करने का विकल्प नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Dilli Ki Yogashala program 2022 | दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम क्या है | दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं