हिप्स पर जमी चर्बी से शरीर लगने लगा है बेडौल, तो प्लस साइज महिलाएं जरूर करें ये एक्सरसाइज

Hips kam karne ki exercise :  महिलाएं अपने बढ़े हुए वजन को लेकर काफी परेशान रहती हैं क्योंकि हर महिला का सपना होता है कि उनका शरीर सुंदर और सुडौल दिखे। इसलिए महिलाएं एक्सरसाइज पर काफी ध्यान देती हैं, लेकिन खानपान की गलत आदतों, फिजिकल एक्टिविटी के अभाव और अनियंत्रित लाइफस्टाइल के चलते वजन कंट्रोल नहीं हो पाता, खासकर प्लस साइज महिलाओं का।

कहा जाता है कि प्लस साइज महिलाएं अधिक वजन के कारण सही से एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं और उनका वजन बढ़ने लगता है जैसे- पेट की चर्बी, हिप्स के आसपास की चर्बी आदि। हालांकि, कमर के फैट को कम करना आसान है, मगर हिप्स की चर्बी को कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी अपने कूल्हे की चर्बी से परेशान हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक्सपोर्ट डॉक्टर द्वारा बताई गई कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिसे आप अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं हिप्स की चर्बी को कैसे कम करें ,  एक्सरसाइज के बारे में डिटेल में आर्टिकल को नीचे पूरा पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: गेहूं के अलावा इस आटे की रोटी खाने से हड्डियां बनेगी मज़बूत, यहां जानिए इसको खाने से मिलने वाले फायदे

हिप्स की चर्बी कैसे कम करें – Hips kam karne ki exercise

ब्रिज एक्सरसाइज

Hips kam karne ki exercise

कूल्हे की चर्बी को कम करने के लिए ब्रिज एक्सरसाइज काफी प्रभावी मानी जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार यह एक्सरसाइज हिप्स के निचले हिस्से को स्ट्रेच करने का काम करती है। साथ ही साथ थाइज की बढ़ती चर्बी, कमर दर्द और पीठ की अकड़न से भी आराम दिलाती है। अगर आप इस एक्सरसाइज को रोजाना करती हैं, तो यकीनन आपके हिप्स की चर्बी काफी हद तक कम हो सकती है।

ब्रिज एक्सरसाइज को कैसे करें?

  • इस एक्‍रसाइज को( Hips kam karne ki exercise ) करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
  • फिर घुटनों को मोड़ें और अपने हाथों को बॉडी के साइड में सीधा रख लें।
  • अब अपने हिप्‍स को ऊपर की ओर धीरे से उठाएं।
  • फिर अपने हाथों से टखनों को पकड़ने की कोशिश करें।
  • अगर आप ऐसा नहीं कर पा रही हैं तो हाथों को साइड में ही रखें।
  • इस पोजीशन में कुछ देर के लिए रहें और
  • फिर पहली पोजीशन में वापस आ जाएं।

इसे भी पढ़ें: Best Oil for Black Hair : इन तेल से हमेशा के लिए दूर होगी सफेद बालों की समस्या, बस इस तरह करें इसका इस्तेमाल

स्किपिंग रोप एक्सरसाइज

Hips kam karne ki exercise

अगर आप अपने कूल्हे की चर्बी को कम करने के साथ-साथ इसे शेप भी देना चाहती हैं, तो आपको हैवी एक्सरसाइज करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि स्किपिंग रोप एक्सरसाइ काफी है। बता दें कि स्किपिंग रोप एक्सरसाइज को करना न सिर्फ आसान है बल्कि इससे आपके शरीर के सभी एरिया का फैट भी कम हो जाता है। आप एक रस्सी की सहायता से इसे आसानी से कर सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे।

स्किपिंग रोप एक्सरसाइज को कैसे करें?

  • सबसे पहले आप रस्सी के दोनों सिरे को अपने हाथों से पकड़ लें।
  • फिर अपनी बाजुओं को उठा लें और रस्सी की मदद से हल्के-हल्के कूदें और रस्सी को पैरों के नीचे से निकालें।
  • फिर आपकी बाजुओं को पुरानी पोजीशन में वापस लेकर आएं।
  • आप इसे शुरुआत में लगभग 15 बार करें।
  • बाद में आप इस एक्सरसाइज का टाइम धीरे-धीरे बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips : इस तरह पिएं एलोवेरा जूस, वजन घटाने में मिलेगी मदद

साइड लेग एक्सरसाइज

Hips kam karne ki exercise

साइड लेग एक्सरसाइज हिप्स के फैट को कम करने के लिए बेस्ट है। इसे करना बहुत ही आसान है खासकर प्लस साइज महिलाओं के लिए। बता दें कि यह एक्सरसाइज कूल्हे की चर्बी कम करने के साथ-साथ कमर की चर्बी को भी कम करने का काम करती है। आइए जानते हैं ( Hips kam karne ki exercise )  इस एक्सरसाइज को कैसे करें।

साइड लेग एक्सरसाइज को कैसे करें?

  • इसे करने के लिए सबसे पहले आपको मैट पर सीधा लेटना होगा।
  • फिर साइड की तरफ करवट लेनी होगी और अपने दोनों पैरों को एक-दूसरे के ऊपर रखना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने पैरों को साइड से ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं करना होगा।
  • आप इस प्रक्रिया को कई बार दोहरा सकती हैं।

Disclaimer: अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं साथ ही फास्ट खबरें के साथ जुड़े रहे धन्यवाद।