गेहूं के अलावा इस आटे की रोटी खाने से हड्डियां बनेगी मज़बूत, यहां जानिए इसको खाने से मिलने वाले फायदे

Benefits of ragi roti : जब आप सेहतमंद होंगी, तभी कोई काम अच्छे ढंग से कर पाएंगे। इसलिए पौष्टिक आहार लेना बहुत ही जरूरी है। गेहूं की रोटी (wheat roti) हम रोजमर्रा के जीवन में खाते ही हैं लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे अनाज की रोटियां हैं जो आपको सेहतमंद बनाए रखती हैं। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा। आइए जानते हैं गेहूं के अलावा कौन से आटे की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इस आटे की रोटी हड्डियों (ragi roti for bones ) के लिए बहुत सेहतमंद होती है।

रागी रोटी खाने के फायदे – Benefits of ragi roti

Benefits of ragi roti

बाजरा और रागी से बनी रोटियां सेहत के लिए फायदेमंद

आपको बता दे बाजरा और रागी से बनी रोटियां भी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इन दोनों की रोटियां खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ओल्ड एज लोगों को इसकी रोटियां जरूर खानी चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips : इस तरह पिएं एलोवेरा जूस, वजन घटाने में मिलेगी मदद

बाजरा और रागी की रोटी जरूर खाएं क्योंकि इनमें एंटी इंफ्लेमटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सूजन भी कम रहती है।

बाजरे में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बोन्स को मजबूत बनाता है। इसलिए इसकी रोटी खाना बेहद ही फायदेमंद होगा। इन दोनों से बनी रोटियों को जल्द से जल्द अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए।

इसे भी पढ़ें: गर्दन की नसों के दर्द ने कर रखा है परेशान, ये 6 घरेलू नुस्खें बनेंगे आपकी समस्या का समाधान

वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसों) को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार, जानिए इसके होने का मुख्य कारण