पुरानी से पुरानी झाइयां हो जाएगी 15 दिनों में गायब, बस एलोवेरा जेल में इन 3 चीजों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं, फेस चांदी की तरह चमक उठेगा 

Aloe vera gel for skin : अगर आप झाइयों से परेशान हैं और पुरानी से पुरानी झाइयां कैसे दूर करें इसके लिए नैचुरल तरीका खोज रही हैं, तो एलोवेरा आपके लिए बेस्ट प्रोडक्ट है। जी हां एलोवेरा के फायदे चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एलोइन नामक तत्व मौजूद होता है, जो त्वचा की रंगत को निखारकर दाग-धब्बों को हल्का करने में मदशद करता है। चेहरे की झाइयां हटाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकती हैं। आज इस लेख में हम पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा इस्तेमाल करने के 3 तरीके बता रहे हैं, जो आपकी स्किन के लिए रामबाण साबित हो सकता हैं।

झाइयों के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाएं – Aloe vera gel benefits for skin in hindi

झाइयों के लिए एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाए

पहला तरीका

  • एक कटोरी में 02 चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए।
  • अब इसमें 01 चम्मच गुलाब जल और 01 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लीजिए।
  • अब इसे चेहरे पर करीब 10 मिनट लगाकर छोड़ दीजिए।
  • इसके बाद चेहरे को पानी से धो लीजिए।
  • यह तरीका आप हफ्ते में 3 दिन अपनाते हैं तो फिर झाइयां कम हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में आपके बालों में भी हो रही है ऐसी परेशानी तो अपनाएं इन उपायों को जल्द मिलेगा फायदा

दूसरा तरीका

  • एक कटोरी में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल लीजिए।
  • अब इसमें 01 चम्मच शहद डालकर मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • फिर 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लिजिए।

तीसरा तरीका

  • एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच कॉफी पाउडर लीजिए।
  •  अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  • अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आपको कुछ ही हफ्ते में रिजल्ट देखनें को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Eyelash Care Tips : इन 3 टिप्स को अपनाकर पलकों को बनाएं घना, लम्बा और बेहद ही खूबसूरत

झाइयां हटाने के लिए क्या खाना चाहिए – Best diet to reduce freckles in hindi

  • एक कप सादे दही में लगभग 28% विटामिन बी12 होता है जो चेहरे से झाइयां दूर करने में मदद करता है।
  • दूध (milk for vitamin b12) से बने प्रोडक्ट, जैसे- पनीर विटामिन के अच्छे स्रोत हैं।
  • चोकर , साबुत गेहूं जई जैसे फोर्टिफाइड अनाज में विटामिन बी 12 के साथ-साथ फोलेट, आयरन और विटामिन ए की भी भरपाई हो जाती है।
  • संतरा खाना या इसके रस को चेहरे पर लगाना भी इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। संतरे में विटामिन सी होता है जो कि झाइयों को अंदर से कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये बॉडी डिटॉक्सीफाई करने में भी मददगार है।
  • डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन का इलाज करने की बात आती है तो टमाटर अद्भुत तरीके से काम कर सकता है। इसमें विटामिन सी और जिंक है जो कि पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है। इसे आप सलाद, सूप और जूस के रूप में ले सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद है पर आपको इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।आपको ये जानकारी कैसी लगी कॉमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।