Jyotish Shastra Tips : सोने का खोना क्यों माना जाता है अशुभ, जानिए सोना खोता है तो क्या होगा?

Jyotish Shastra For Gold : महिला हो या पुरुष हर किसी को सोने से एक अलग ही मोह होता है। सोना हर महिला की श्रृंगार में चार चांद लगा देता है। बाजार में इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, लेकिन शौक व इन्वेस्टमेंट के लिए हर कोई इसे खरीदना चाहता है। सोना पहनना शुभ माना जाता है, लेकिन कई मामलों में सोना शगुन अपशगुन होने का भी संकेत देता है। शास्त्रों में सोने चांदी से जुड़े कई शगुन अपशगुन बताए गए हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का मिलना व खो जाना दोनों ही अशुभ होता है, इसलिए कहीं भी सोना गिरा हुआ मिले तो उसे कभी भी उठा कर रखना नहीं चाहिए। सोने का संबंध गुरु ग्रह से है। ज्योतिषशास्त्र में सोने को गुरु ग्रह का कारक माना गया है। ऐसे में सोने का खोने व मिलने से गुरु ग्रह में कई प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं सोने से जुड़े शगुन अपशगुन के बारे में।

इसे भी पढ़ें: डाकघर में मिल रहा है यह जबरदस्ती स्कीम, सिर्फ 300 रुपए जमा करने पर मिल रहा है 16 लाख का फायदा, जानें

सोने से बनी चीजों का खोना देता है ये वड़ा संकेत ( Jyotish Shastra For Gold )

Jyotish Shastra For Gold

हिंदू धर्म में सोने को धन की देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए दीपावली के पर्व में कई लोग मां लक्ष्मी को सोने से बनी चीज अर्पित करते हैं। ऐसे में सोने का खोना विपत्ति आने का संकेत देता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोने की अंगूठी का खोना बेहद अशुभ होता है। यह संकेत देता है कि भविष्य में आपको कई गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं। वहीं नाक की कील का खोना बदनामी होने का संकेत देता है। गले का सोना खोने से वैभव की कमी होती है जबकि कान का सोना अगर खोता है तो कोई दुखद खबर आती है।

इसे भी पढ़ें: Astrology : किस्‍मत पर पड़ता है इसका सीधा असर , गर्मियों में हर घर में दिखता है ये जीव

सपने में सोना देखना अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सपने में सोने के आभूषण देखना भी बुरा माना जाता है। सपने में सोने का बना आभूषण देखना मतलब आर्थिक हानि से जुड़ा होता है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।