MP TFRI Recruitment 2022 | मध्यप्रदेश में MTS और फॉरेस्ट गार्ड समेत कई पदों पर निकली भर्ती | जल्द करें आवेदन

MP TFRI Recruitment 2022: भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के जबलपुर स्थित ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (TFRI) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी Madhya Pradesh job 2022 की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। संस्थान द्वारा जारी एमपी टीएफआरआइ (Madhya Pradesh Tropical Forest Research Institute, Jabalpur) भर्ती 2022 के अनुसार तकनीकी सहायक श्रेणी-2, आशुलिपिक श्रेणी-2, अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी), तकनीशियन, वन रक्षक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 42 पदों वैकेंसी जारी हुई है। इन MP TFRI Recruitment 2022 in hindi पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TFRI की ओर से जारी इस वैकेंसी (MP TFRI job 2022) में आवेदन की प्रक्रिया 07 फरवरी 2022 को शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 09 मार्च 2022 तक का समय मिला है। हालांकि, परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है. इसमें फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 09 मार्च ही है।

MP TFRI Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथि

MP TFRI Recruitment 2022

  • आवेदन शुरू करने की प्रक्रिया    7 फरवरी 2022
  • आवेदनकरने की अंतिम तिथि     9 मार्च 2022
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि   9 मार्च 2022

इसे भी पढ़ें: Bihar SHSB Recruitment 2022 | स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार में इन पदों पर बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

MP TFRI Recruitment 2022 के लिए योग्यता 

  • तकनीकी सहायक श्रेणी-2 (Technical Assistant) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बॉटनी / जूलॉजी / बॉयोटेक्नोलॉजी / फॉरेस्ट्री में बीएससी डिग्री।
  • आशुलिपिक श्रेणी-2 (Stenographer Grade II) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की गति कंप्यूटर अप्लीकेशन में सर्टिफिकेट।
  • अवर श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk, LDC) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और कंप्यूटर पर अंग्रेजी 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • तकनीशियन (Technician) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई की सर्टिफिकेट होनी चाहिए।
  • वन रक्षक (Forest Guard) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: UP NHM CHO Recruitment 2022 | यूपी में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों निकली बंपर भर्ती | जल्द करें ऐसे आवेदन

एमपी टीएफआरआई भर्ती 2022 एप्लीकेशन फीस

  • एप्लीकेशन पेज पर उम्मीदवार मांगे गए विवरणों को भरकर और निर्धारित शुल्क 1300 रुपए भरकर अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे।
  • हालांकि, एससी और एसटी उम्मीदवारों एवं सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपए ही है।

इसे भी पढ़ें: HAL Recruitment 2022 | एचएएल भर्ती 2022 मे टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कई पदों पर निकलीं भर्तियां | ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

How to apply MP TFRI Recruitment 2022 आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- http://tfri.mponline.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर दिए Recruitment 2022ऑप्शन पर जाएं।
  • इसमें Madhya Pradesh MP ICFRE TIFR Various Post Exam Online Form 2022 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।