कंधे की नसों में दर्द से जल्द छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

kandhe ki naso me dard ke upay : कंधों में दर्द में जकड़न और दर्द की समस्या बहुत आम है। आमतौर पर कंधों में दर्द सूजन और कंधा उतरने या फ्रोजन शोल्डर के कारण होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, बहुत बार यह दर्द नसों में सूजन और ब्लॉकेज के कारण भी हो सकता है। नसों में सूजन के कारण आपके कंधों से लेकर गर्दन तक गंभीर दर्द की समस्या हो सकती है। लोग इसे आम दर्द समझकर इससे छुटकारा पाने के लिए पेन किलर्स, बाम आदि लगाते हैं।

मांसपेशियों या हड्डियों में दर्द होने पर आपको बाम लगाने, सिकाई करने और दर्द निवारक दवाओं से आपको आसानी से राहत मिल जाती है, लेकिन नसों की सूजन और दर्द की समस्या में आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

कंधों में नसों के दर्द की समस्या में आमतौर पर आपको डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही दवाएं और नुस्खों को आजमाना चाहिए। हालांकि ( Home Remedies For Nerve Pain In Shoulder) नसों के दर्द के लिए कुछ घरेलू उपाय मौजूद हैं जिनका साइंस भी समर्थन करता है, जिनका उपयोग आप कंधे की नसों में दर्द से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। जिससे कि आप डॉक्टर के पास जाने के लिए थोड़ा आराम मिल सके। इस लेख में हम आपको कंधे की नसों में दर्द से छुटकारा पाने के 5 उपाय (kandhe ki naso me dard ke upay) बता रहे हैं।

कंधे की नसों में दर्द का घरेलू उपचार kandhe ki naso me dard ke upay

स्ट्रेचिंग करें

kandhe ki naso me dard ke upay

10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करने से आपको गर्दन और कंधे की नसों स्ट्रेच करने में मदद मिलेगी। इससे सूजन कम होगी और ब्लड फ्लो भी बढ़ेगा। इससे दर्द में भी आराम मिलेगा। इसके लिए बस गर्दन और कंधे को आगे-पीछे, दाएं-बाएं चारों दिशाओं में स्ट्रेच करें। इससे आपको ( kandhe ki naso me dard ke upay )काफी राहत महसूस होगी।

इसे भी पढ़ें : बार-बार छींंक आने से है परेशान तो अपनाए पुदीना के ये 5 घरेलू इलाज , जानें इसे प्रयोग करने के आसान तरीके

अदरक, हल्दी का सेवन करें

हल्दी और अदरक दोनों ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। नसों में सूजन से लड़ने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। आप पानी में हल्दी और अदरक को उबालकर इसका सेवन करें या अपनी हर्बल टी में शामिल करें। और 2-3 बार पिएं। इससे भी बहुत आराम मिलेगा।

कंधे से लेकर गर्दन तक सिकाई करें

गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों, नसों और हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसके लिए आप हॉट बॉटल या बैग का प्रयोग कर सकते हैं। या तवे को गर्म करके किसी सूती कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे ( Nerve Pain In Shoulder Home Remedies )सूजन कम होगी, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दर्द में आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 बड़े फायदे, कई समस्याओं में तुंरत मिलती है राहत

गर्म तेल से मालिश करें

तेल को गर्म करके लगाने से सूजन और दर्द में बहुत आराम मिलता है। फ्रोजन शोल्डर और गर्दन में दर्द की समस्या में भी गर्म तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन या हल्दी डालकर गर्म करें और इससे कंधे की नसों और मांसपेशियों की मालिश करें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

गर्म पानी से सिकाई करें

आप गर्म पानी में पुदीना का तेल, सेंधा नमक या फिटकरी डालकर इससे कंधे के दर्द वाले हिस्से पर सिकाई कर सकते हैं। आपको पानी को दर्द वाले हिस्से पर किसी बर्तन की मदद से ऊपर से धीरे-धीरे गर्म पानी डालना है, जैसे टूटी से पानी गिरता है। यह भी दर्द से छुटकारा पाने का एक प्रभावी उपाय है।

इसे भी पढ़ें: वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसों) को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार, जानिए इसके होने का मुख्य कारण

Disclaimer: यह घरेलू उपाय आपको कुछ समय के लिए राहत प्रदान कर सकते हैं, इसके बाद डॉक्टर के पास जाएं और उनसे सही उपचार लें। क्योंकि नसों में दर्द की समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है या किसी अंतर्निहित स्थिति का संकेत भी हो सकती है।