किचन में रखें इन चीजों को सरसों के तेल में मिलाकर बालों पर लगा लें, बिना मेंहदी और हेयर डाई के मिनटों में काले होंगे सफेद बाल

सफेद बाल आज के समय में एक ऐसी समस्या हो गई है जिससे बहुत सारे लोग परेशान हैं। ये समस्या बच्चो में भी देखी जा रही है। ऐसे में बालों को काला करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले हेयर डाई, मेंहदी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये बालों को कुछ समय के लिए ही काला कर सकते हैं। इसलिए बालों को नेचुरल तरीके से काला करना ही ज्यादा बेहतर होता है। यह बालों को डैमेज भी नही करता हैं और इसका रिजल्ट भी बहुत अच्छा होता है। इस तेल की सबसे अच्छी बात ये है को इसको बनाने के लिए आपको जिस सामान की जरूरत है वो आपके किचन में आसानी से मिल सकता है। आइए जानते हैं बालों को काला करने के लिए होममेड ऑयल बनाने का तरीका और इसको इस्तेमाल कैसे करें।

सफेद बालों को काला करने वाला तेल – White Hair Home Remedies in Hindi

सफेद बालों को काला करने वाला तेल

  • आंवला – 3-4
  • कलौंजी – 1 चम्मच
  • मेथी – 2 चम्मच
  • अलसी – 1 चम्मच
  • कड़ी पत्ता – 1 मुठ्ठी
  • सरसों का तेल

इसे भी पढ़ें: एक ही रात में बाल झड़ने होंगे गारंटी से बंद | बालों की देखभाल के बेहद अचूक तरीके

तेल बनाने का तरीका

आंवले को पतली-पतली पीस में काटकर निकाल लीजिए। 1 चम्मच कलोंजी,2 चम्मच मेथी , अलसी 1 चम्मच,कड़ी पत्ता इन सभी चीजों को लेकर आंवले के साथ मिला लीजिए। अब इसे मिक्सी में डालकर पीस लीजिए। अब एक कटोरी में सरसों का तेल निकाल लीजिए। अब मिक्सी में पीसे गए पेस्ट को तेल में मिलाकर 3-4 दिन के लिए धूप में रख दें।अगर आप फ्रेश आंवले का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप इस तेल को एक महीने के लिए बनाकर स्टोर कर सकते हैं। बता दें कि अगर धूप ज्यादा नही है तो आप इस तेल को लोहे की कढ़ाही में डालकर पांच मिनट तक पका भी सकते हैं। इसके बाद तेल के ठंडा होने पर इसे छन्नी से छान लें।इसे किसी भी डब्बे में बंद कर रख लें।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण | जानिए ये क्यों होता है और इससे कैसे बचें

तेल लगाने का तरीका

  • इस तेल को अपने बालों में अच्छे से लगाएं।
  • जड़ों और टिप पर लगाना न भूलें।
  • आप इस तेल को नहाने से एक घंटे पहले बालों पर लगा सकते हैं। आप चाहे तो इसे रात भर लगा कर सुबह शैंपू कर सकते है।
  • बेहतर रिजल्ट के लिए इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी एक सामान्य ज्ञान पर आधारित है।ये कोई चिकित्सीय सलाह नहीं है।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट फास्टखबरे के साथ।