Vajan kam kaise karen | 7 दिन में 5 किलो वजन कम कैसे करें , इस आसान नुस्खे को जानकर आप हो जाएंगे हैरान

आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं इसका सबसे बड़ा कारण है हमारी बिगड़ी हुई जीवनशैली और खराब खानपान। जिसकी वजह से यह समस्या आम हो गई है। क्या आप जानते हैं कई अध्ययनों में पता चला है कि इस बढ़ते वजन के कारण लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान है और सोच रहे हैं कि vajan kam kaise karen और आपके पास जिम जाने का बिल्कुल भी समय नहीं है तो ऐसे में आज हम इस लेख में आपको घर पर आसानी से वजन घटाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताएंगे।

vajan kam kaise karen

बढ़ते वजन और मोटापे से होने वाले नुकसान

  • मोटापा डायबिटीज की रिक्स को बढ़ाता है।
  • उच्च रक्तचाप की समस्या होती है।
  • ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाता है।
  • हृदय रोग की समस्या को बढ़ाता है।
  • हाइपोथाइरॉएडिज्म को बढ़ाता है।
  • पीसीओडी होने का खतरा होता है।
  • नींद ना आने की समस्या होती है।

वजन कम कैसे करें – vajan kam kaise karen

वजन घटाने में हेल्दी आहार के सेवन करने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि जब आप पोषक तत्वों से भरपूर चीजें लेंगे, तो ये आपके वजन को कम करने में काफी फायदेमंद होगा। अपने आहार में हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आप दिन भर के लिए ऊर्जावान और फुल महसूस करते हैं, जिससे किसी तरह की क्रेविंग्स आपको नहीं होती है। ऐसा मील प्लान आपको न केवल वजन कम करने में मदद करता, बल्कि आपके बॉडी को हेल्दी न्यूट्रिएंट्स भी देता है।

अर्ली मॉर्निंग- अजवाइन/मेथी का पानी अल्टरनेट डे (सुबह 6-7 बजे के बीच)

सुबह की शुरुआत आपको डिटॉक्स वाटर से करनी चाहिए। इस पानी को पीने से आपके शरीर से सारे टॉक्सिन बाहर होते हैं। अजवाइन या मेथी का पानी सुबह पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। आप अजवाइन को रात भर पानी में भिगोकर सुबह छानकर पी सकते हैं। इसी तरह मेथी का पानी भी पिया जा सकता है। इसे पीने से वजन घटाने में बहुत मदद मिलेगी और ब्लोटिंग और एसिडिटी की प्रॉब्लम की समस्या में यह आपके काफी फायदेमंद हो सकता है। आप इसकी जगह सिर्फ गर्म पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: व्हे प्रोटीन क्या है और यह कैसे बनता है , जानिए व्हे प्रोटीन के फायदे और नुकसान

भीगे हुए बादाम का सेवन करें (7:30 से 8 बजे के बीच)

जब आप डिटॉक्स पानी पिएंगे तो उसके आधे घंटे बाद आपको 4 भीगे हुए बादाम खाने हैं। रात को इन्हें दूध या पानी में भिगोकर रखें और सुबह पानी पीने के बाद इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

ब्रेकफास्ट में 2 ब्राउन ब्रेड सैंडविच/ वेजिटेबल चीला ले (सुबह 8:30 बजे के बीच)

आप ब्रेकफास्ट में 2 इडली या 2 प्लेन गेहूं का वेजिटेबल चीला दाल और चटनी के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा हर दूसरे दिन ब्रेकफास्ट को वेजिटेबल स्टफ सैंडविच के साथ 1 संतरा या मौसमी फल लें। मटर, बीन्स, पालक, ब्रोकली आदि सब्जियों को ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें। ये हाई प्रोटीन डाइट की सब्जियां आपकी मांसपेशियों को रिपेयर और रिकवर करती हैं। साथ ही इससे भूख कंट्रोल होने के साथ साथ शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है। आप अल्टरनेट डे पर ब्रेकफास्ट बदलकर खाएंगे तो खाने में बोरियत भी नहीं रहेगी।

लंच में इन चीजों को करें शामिल ( 1:30 बजे के बीच)

अपने लंच में रागी इडली, एडेड ब्रान रोटी, ओट्स उपमा और सब्जियों को शामिल करें। ध्यान रखें कि लंच में भी आप पोर्शन कंट्रोल का पूरा ध्यान रखें। 2 रोटी के साथ मिक्स वेजिटेबल सब्जी और आधा कप दाल लें। जब ओट्स उपमा ले रहे हैं तो उसके साथ सब्जियां जरूर शामिल करें। लंच में ग्रीन वेजिटेबल्स, सलाद और दही का सही कॉम्बिनेशन होना चाहिए। लो कोलेस्ट्रोल और कैलोरी के साथ पोषक तत्वों से भरपूर लंच आपके पेट को फुल रखेगा। ये वजन कम करने में असरदार साबित होगा।

शाम में ग्रीन टी ले (4 बजे के बीच)

ग्रीन टी पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में राहत मिलती है। वजन कम करने के लिए भी ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। इसे आपको दिन में 2 बार जरूर लेना चाहिए। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल (फाइटोकेमिकल्स ) का ग्रुप है, जो आपके शरीर में खाने को कैलोरी में ट्रांसफॉर्म करने की स्पीड को तेज करते हैं और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

डिनर टाइम पर करें (7:30 से 8 बजे के बीच)

आपको रात मे खाना टाइम पर खा लेना चाहिए, क्योंकि उसे पचने में टाइम लगता है। साथ ही रात का खाना एकदम हल्का रखें। अपने डिनर में ब्राउन राइस के साथ वेजिटेबल्स खा सकते हैं। क्विनोआ के साथ सब्जियों को शामिल करें या 2 रोटी और कोई भी एक सब्जी के साथ सलाद जरूर शामिल करें। अगर आप रात को देर तक जगे हुए हैं, तो फिर सोने से कुछ देर पहले 1/2 गिलास हल्दी वाला दूध पीकर सो जाएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और यह सेहत के लिए भी लाभकारी होगा।

इसे भी पढ़ें: Superfoods for winter : ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन 8 चीजों का सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी

वजन घटाने के तरीके – weight kam karne ke liye kya Karen

ऊपर आपको vajan kam kaise karen के बारे में बताया गया है कि डाइट में क्या क्या और किस वक्त शामिल करना चाहिए जिससे आपको वजन कम करने में काफी फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा खुद को फिट रखना और मोटापे से बचने के लिए हमें अपनी लाइफ स्टाइल में और भी बहुत सारे बदलाव लाने होंगे जैसे,

1. प्रोटीन का सेवन अधिक करे

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से भूख नियंत्रित होती है इससे भोजन करने की इच्छा में कमी होती है और आप बहुत ज्यादा खाने से बच जाते है।

2. खूब पानी पिएं

पानी ज्यादा पीने से भूख कम लगती है और आप खुद को लम्बे समय तक भरा हुआ पाते है पानी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है जो आपको स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने में सहायक होता है।

3. कार्डियो जरूर करें

Vajan kam kaise karen

By Now From Amazon

स्वस्थ पुरुषों और महिलाओं को अपना वजन कम करने और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद ही जरूरी है। अब घर पर रहकर ही कार्डियो कर अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी Exercise Machine के बारे में बताएंगे जो वजन घटाने में आपकी मदद करेगा। इन मशीन की मदद से आप Best Weight Loss Exercise करके तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं और खुद को फिट भी रख सकते हैं।

यह मशीन आपको काफी सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी देती है इन एक्सरसाइज मशीन से आपकी काफी ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इन मशीनों के इस्तेमाल करके आपको जिम जाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगा क्योंकि आप घर रहकर ही अपनी पर्सनालिटी को आकर्षित बना सकते हैं।

4. रात में खाने के बाद वॉक जरूर करें

रात में खाना खाने के बाद 15 से 20 मिनट जरूर टहलना चाहिए। क्योंकि रात में खाना खाने के बाद टहलना बेहद ही जरूरी है यह आपके हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और रात में खाने को भी आसानी से पचाता है। इसलिए हम सभी को फिट और सेहतमंद रहने के लिए रात में खाना खाने के बाद टहलना वेहद ही जरूरी है।

5. प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का कम सेवन

यदि आप प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ का ज्यादा सेवन करते है तो आपका मोटापा बढ़ने लगेगा प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन मोटापे के उच्च जोखिम का कारण होता है।

Conclusions: 

इस आर्टिकल के माध्यम से आप vajan kam kaise karen इससे जुड़ी तमाम जानकारीयों के बारे में जाना। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं और अगर इससे जुड़ी कोई भी डॉट्स आपके मन में हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं मैं आपकी पूरी मदद करूंगी। आप इन सभी उपायों को अपनाकर आसानी से घर पर ही वजन कम कर सकते हैं और अगर आपको कोई डाउट लग रहा है तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले सकते हैं।