Winter Vacation 2023 : दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, एमपी, हिमाचल और अन्य में इन तारीखों तक रहेंगी सर्दी की छुट्टियां

Winter Vacation 2023 : देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में लगातार बढ़ रही ठंढ और शीतलहर के चलते ठिठुरन को देखते हुए स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद सर्दी की छुट्टियों के लिए बंद किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ सटे राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और हरियाणा के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राज्यों सरकार या विभिन्न जिलों के प्रशासन द्वारा सर्दी को देखते हुए स्कूलों में विंटर वेकेशन जनवरी 2023 से सम्बन्धित घोषणाएं की जा रही है। जहां दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 1 से 15 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन देने के निर्देश दिए गए तो वहीं यूपी, बिहार और अन्य राज्यों से भी स्कूल विंटर वेकेशन जनवरी 2023 को लेकर अपडेट आए हैं। आइए बारी-बारी से राज्यवार जनवरी 2023 में सर्दी की छुट्टियों का हाल जानते हैं।

Winter Vacation 2023

Winter Vacation 2023 Delhi – दिल्ली के स्कूलों में 1-15 जनवरी तक रहेंगी सर्दी की छुट्टियां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें को शिक्षा निदेशालय द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2023 तक सर्दी की छुट्टियां घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, यह छुट्टियां पहली से आठवीं तक के स्टूडेंट्स लिए हैं। वहीं, नौवीं से बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए रेमेडियल क्लासेस और सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल एक्जाम, जो कि 1 जनवरी से प्रस्तावित हैं, जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Ration Card Latest News : फ्री राशन लेने वालों के ल‍िए ‘बुरी’ खबर , पढ़ें पूरी जानकारी

UP Winter Vacation / School Holiday January 2023 – जिला प्रशासनों द्वार हो रही हैं घोषणाएं

Winter Vacation 2023

सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें यहां सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूरे प्रदश के शासकीय और निजी विद्यालयों के लिए एकसाथ सर्दी की छुट्टियों को लेकर कोई औपचारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से सटे और शीतलहर से प्रभावित इलाकों में सम्बन्धित जिला प्रशासन द्वारा यूपी विंटर वेकेशन जनवरी 2023 की घोषणाएं की जा रही है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने 12वीं तक के शिक्षण संस्थानों को 12 जनवरी तक के बंद रखने के आदेश किए हैं। नोएडा की बात करें जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा था कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान आने वाले मौसम विभाग के आकड़ों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Bihar Winter Vacation / School Holiday January 2023 – बिहार में 8वीं तक स्कूल 31 दिसंबर तक बंद

यूपी के तरह ही बिहार सरकार ने भी पूरे राज्य के स्कूलों के लिए एक साथ विंटर वेकेंशन की घोषणा नहीं है और जिला प्रशासनों द्वारा आदेश जारी किए जा रहे हैं। पटना जिलाधिकारी कार्यालय के 24 दिसंबर को जारी एक आदेश के अनुसार स्कूलों को शीतलहर के चलते 26 से 31 दिसंबर 2022 तक बंद रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 2023 Holiday Calendar India | 2023 में जनवरी से दिसंबर तक छुट्टियों का Latest कैलेंडर जारी, फटाफट चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Haryana Winter Vacation / School Holiday January 2023 – 1 से 15 जनवरी तक हरियाणा के स्कूल बंद

दिल्ली की तरह ही हरियाणा सरकार ने भी राज्य से स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन की घोषणा की गई है। राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के कहा कि पैरेंट्स और गार्डियन स्कूलों में हरियाणा विंटर वेकेशन जनवरी 2023 की मांग कर रहे थे। हालांकि, इन स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंटस के लिए रेमेडियल क्लासेस आयोजित होंगी।