World Day of the Sick in Hindi : हर साल की तरह इस साल भी 11 फरवरी 2024 को विश्व बीमार दिवस इस नए संकल्प के साथ मनाएं

देश में हर साल 11 फरवरी को विश्व बीमार दिवस (World Day of the Sick in Hindi) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है किसी भी बिमारी से पीड़ित लोगों के साथ-साथ उनकी देखभाल करने वालों की देखभाल पर विचार करने। इस दिन विभिन्न सार्वजनिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा सके। गौरतलब है कि इस वर्ष 32 वां विश्व बीमार दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आइये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं 11 February day special क्या है World Day of the Sick in Hindi और क्या है इसका इतिहास और महत्व?

विश्व बीमार दिवस क्या होता है – World Day of the Sick in Hindi

World Day of the Sick in Hindi

हर साल 11 फरवरी को विश्व बीमार दिवस (World Day of the Sick) मनाया जाता है। यह दिन उन सभी लोगों को समर्पित है जो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक महत्वपूर्ण दिन है जिसका उद्देश्य है बीमार लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी देखभाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना। यह दिन बीमार लोगों की सेवा और देखभाल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें बीमार लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद दिलाता है और साथ-साथ उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति भी अधिक सहानुभूति और समझ विकसित करने में भी मदद करता है। बता दें कि यह दिन कैथोलिक चर्च के लिए पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना करने का एक तरीका प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: World Braille Day 2024 : आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व ब्रेल दिवस और क्या है इसे मनाने का उद्देश्य?

विश्व बीमार दिवस कैसे मनाया जाता है? 

विश्व बीमार दिवस के अवसर पर, दुनिया भर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर, दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जैसे,

  • इस दौरान चर्चों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पीड़ितों के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। जिसमें लोग बीमार लोगों के स्वास्थ्य और ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं।
  • इस दौरान कई संगठन बीमार लोगों के समर्थन में प्रदर्शन आयोजित करते हैं। इन प्रदर्शनों में, लोगों को बीमार लोगों के जरूरतों के बारे में जागरूक किया जाता है।
  • इसके अलावा, कई लोग व्यक्तिगत रूप से बीमार लोगों को भोजन, कपड़े या अन्य आवश्यक सामान दान करते हैं।

विश्व बीमार दिवस का इतिहास 

विश्व बीमार दिवस का इतिहास 1992 में शुरू होता है। उस वर्ष पोप जॉन पॉल द्वितीय ने पीड़ितों की सहायता करने और उनकी देखभाल करने वालों के काम को सराहने के लिए, 11 फरवरी को विश्व बीमार दिवस के रूप में घोषित किया। 11 फरवरी दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह “आवर लेडी ऑफ लूर्डेस” का स्मृति दिवस था। इस दिवस की स्थापना ही बीमार लोगों को आशा देने के लिए की गयी थी। बीमारी से पीड़ित लोगों को समर्पित इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है बीमार लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी देखभाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना।

इसे भी पढ़ें: Best time to visit Lakshadweep : अगर आप लक्ष्यद्वीप की खूबसूरत वादियों में घूमना चाहते हैं तो जानिए वहां जाने का सबसे अच्छा समय और इसमें लगने वाला पूरा खर्च

विश्व बीमार दिवस का महत्व 

विश्व बीमार दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो हमें बीमार लोगों के प्रति सहानुभूति और समझ विकसित करने में मदद करता है। हर एक व्यक्ति इस दिन बीमारों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए प्रार्थना करके अपना योगदान दे सकता है। यह दिन बीमार लोगों और उनके कष्टों को कम करने के लिए काम करने वालों के लिए प्रार्थना करने का अवसर प्रदान करता है।

विश्व बीमार दिवस 2024 का थीम

विश्व बीमार दिवस World Day of the Sick 2024  हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें कि विश्व बीमार दिवस 2024 थीम “हीलिंग लव: विटनेसिंग टू कम्पैशन एंड सर्विस” है।। यह थीम लोगों को यह समझने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई है कि विश्वभर में पीड़ित लोगों की मदद करें, उन्हें अकेला महसूस न होने दें।