फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक व्यक्ति ने मारा थप्पड़, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर मंगलवार दोपहर ड्रोम क्षेत्र में हमला (Attack on the president of france) हुआ। मैक्रों यहां लोगों से मुलाकात कर रहे थे। बीच में बैरिकेड भी था, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसका वीडियो क्लिप भी सामने आया है। हमलावर ग्रीन शर्ट पहने था और उसने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था।

Attack on the president of france

राजनेताओं ने थप्पड़ मारने की घटना की निंदा 

राजनेताओं ने थप्पड़ मारने कि इस घटना की कड़ी निंदा की है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने इस घटना के कुछ ही समय बाद नेशनल असेंबली में कहा कि लोकतंत्र का मतलब बहस और वैध असहमति है। हिंसा, मौखिक आक्रामकता और फिजिकल अटैक नहीं होना चाहिए। वहीं फार लेफ्ट लीडर जीन-ल्यूक मेलेनचॉन ने इस मामले पर राष्ट्रपति के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ट्वीट किया। प्रसारणकर्ता बीएफएम टीवी और आरएमसी रेडियो ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Attack on the president of france सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Attack on the president of france

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मैक्रों दर्शकों की भीड़ का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो बैरियर के पीछे खड़े हरे रंग की टी-शर्ट, चश्मा और फेस मास्क लगाए एक व्यक्ति से अभिवादन के लिए हाथ बढ़ाते हैं। लेकिन वो व्यक्ति “डाउन विद मैक्रोनिया” चिलाते हुए मैक्रों के चेहरे पर एक थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। फ्रांस के राष्ट्रपति प्रशासन ने पुष्टी की है कि, मैक्रों पर हमले का प्रयास किया गया है। लेकिन उन्होंने इसके आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

मैक्रों पूरे देश का दौरा कर रहे हैं

फ्रांस के राष्ट्रपति इन दिनों देशव्यापी दौरे पर हैं। इसका मकसद लोगों की नब्ज टटोलना माना जा रहा है। मंगलवार को हुई घटना के कुछ देर पहले उन्होंने एक हाईस्कूल का दौरा किया था। उनका लोगों से मिलने का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन जब वे स्कूल से वापस जा रहे थे तब कुछ लोगों ने उन्हें आवाज लगाई। इसके बाद मैक्रों उनसे मिलने पहुंचे और तभी यह घटना हुई। फ्रांस में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। हालिया सर्वे में देखा गया कि कट्टरपंथी नेता मैरीन लिपेन मैक्रों से थोड़ा आगे चल रहे हैं। मैक्रों इसी बढ़त को खत्म करने के लिए देश का दौरा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पुणे केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ी प्रधानमंत्री ने जताया शोक

फ्रांस 24’ के मुताबिक, पिछले साल जुलाई में मैक्रों पत्नी ब्रिगेटी के साथ मध्य पेरिस के एक इलाके के दौरे पर गए थे। तब कुछ लोगों ने उन पर गलत कमेंट्स किए थे। मैक्रों 2017 में राष्ट्रपति चुनाव जीते थे। अब तक हमलावर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।