Gond ke Laddu ki Recipe | सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने के फायदे , जाने बनाने की आसान विधि

सर्दियों में खुद को ठंड से बचाना और हेल्दी रखना बेहद ही जरूरी है। जिसके लिए लोग गोंद के लड्डू का सेवन करने की सलाह देते हैं। Gond ke Laddu हेल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होते है। वहीं इन लड्डुओं का सेवन करने से सर्दियों में होने वाले हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी मदद मिलती है जो आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं Gond ke Laddu ki Recipe से जुड़ी तमाम जानकारी। आर्टिकल को नीचे पूरा पढ़ें।

Gond ke Laddu ki Recipe

गोंद के लड्डु के फायदे – Gond ke laddu benefits

सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं आइए जानते हैं Gond ke laddu ke fayde डिटेल में,

रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करें

बेहतर इम्यूनिटी के लिए गोंद के लड्डू काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लिए आप सुबह दूध के साथ गोंद के लड्डू खाते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी अच्छी होने के साथ रोगों से लड़ने में भी मदद करती है। क्योंकि हमें सर्दियों में अक्सर सर्दी-जुकाम की शिकायत रहती है। इसलिए यदि आप रोजाना गोंद के लड्डू खाएंगे, तो आपको इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि गोंद की तासीर गर्म होती है, जो आपको सर्दियों में रोगों से बचाएगी।

इसे भी पढ़ें: Dry lips home remedies | 5 मिनट में फटे होठों से ऐसे पाएं छुटकारा, जानिए होंठ फटने का कारण और उपाय

हृदय संबंधी समस्याओं में कारगर

गोंद के लड्डू के सेवन से आपकी हृदय संबंधी समस्याएं भी कम हो सकती हैं। इसमें स्वस्थ फैट पाया जाता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर में सोडियम की मात्रा को भी संतुलित कर सकता है, जिसकी मदद से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

सुबह खाली पेट गुनगुने दूध के साथ गोंद के लड्डू के सेवन से आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है, जो कि आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसलिए मजबूत हड्डियों तथा मांसपेशियों के लिए आप सर्दी में गोंद के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए भी एक उत्तम औषधि है।

कब्ज में दिलाए राहत

आसानी से हजम हो जाने के कारण सर्दियों में गोंद के लड्डू खाना सही रहता है। बशर्ते इसको बनाते समय इसमें वसा का उपयोग कम किया गया हो। प्रसव के बाद भी महिलाओं को गोंद के लड्डू इसलिए खाने को दिए जाते हैं ताकि उन में पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाए और पचाव आसानी से हो। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें गोंद के लड्डू अवश्य खाने चाहिए। क्योंकि यह आपकी आंतो में फंसे हुए मल को बाहर निकलने में मदद करेगा।

कमजोरी दूर करने में फायदेमंद 

कमजोरी और थकान महसूस होने पर गोंद के लड्डू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गोंद के लड्डू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को एनर्जी (Energy) देने में काफी फायदेमंद साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

गोंद का लड्डू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप गोंद के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे आपके आंखों की रोशनी (Eyesight) में सुधार होगा।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की शिकायत होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जोड़ों के दर्द की शिकायत होने पर अगर आप गोंद के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे दर्द की शिकायत दूर होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

यह गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन है क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और बच्चे के जन्म के बाद पीठ दर्द से भी बचाता है।

खून की कमी को करें दूर

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी Gond ke Laddu का सेवन किया जा सकता है। यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।

मौसमी वायरस से भी बचाए

यह शरीर को ठंड और मौसमी वायरस के संक्रमण से भी बचाता है और सर्दी की समस्या से सुरक्षित रखता है।

गोंद के लड्डू बनाने की सामग्री- Gond ke Laddu ki Recipe

Gond ke Laddu ki Recipe

गोंद के लड्डू बनाने के लिए सामग्री नीचे बताई जा रही है

  • आटा 200 ग्राम
  • गाय का घी एक कप
  • पिसी चीनी एक कप
  • खाने वाला गोंद 1 कप
  •  कटे हुए काजू 50 ग्राम
  •  कटे हुए बादाम 50 ग्राम
  •  तरबूज के बीज 50 ग्राम

इसे भी पढ़े: Vajan kam kaise karen – 7 दिन में 5 किलो वजन कम कैसे करें

गोंद के लड्डू बनाने की विधि- Gond ke laddu banane ki vidhi

इस आर्टिकल के माध्यम से Gond ke laddu kaise banate hain उसकीआसान विधि बताई जा रही है आप इस आसान विधि का उपयोग कर के गोंद के लड्डू बहुत ही आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

  • गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाही गर्म करें।
  • उसके बाद घी डालकर गोंद को मध्यम आंच पर फ्राई कर लें।
  • जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए तो गैंस बंद कर दें।
  • इसके बाद गोंद को ठंड़ा करके मिक्सी में पीसकर अलग कर लें।
  • एक कढ़ाई में घी डालकर आटा को अच्छी तरह से भून लें ध्यान रखें की आटा जलना बिल्कुल नहीं चाहिए।
  • इसके बाद आटे में गोंद,काजू, बादाम और तरबूज के बीज डालकर गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को कढ़ाही से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद जब आटा ठंडा हो जाएं तो गोंद के मिश्रण में पिसी चीनी को मिलाकर उसके गोल-गोल लड्डू बना लें।
  • इस तरह से सभी आटे के आप लड्डू बना लें।
  • ये लड्डू सर्दियों में खाने से आपके शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं और आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाता हैं। इसके लिए आप रोजाना सुबह एक लडडू खा सकते हैं।

FAQ

Q: गोंद के लड्डू कब खाए जाते हैं?

Ans: गोंद के 1 लड्डू को आप रोजाना सुबह खा सकते हैं।

Q: सर्दियों में कौन से लड्डू खाने चाहिए?

Ans: ठंड के मौसम में गोंद के लड्डू शरीर को गर्म रखने के साथ सर्दी-जुकाम, जकड़न, जोड़ों के दर्द आदि जैसी समस्याओं से भी दूर रखते हैं। 
Q: गोंद में कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं?
Ans: गोंद में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकार्सिनोजेनिक, एंटीबैक्टीरियल आदि गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।