Instagram पर फोटो शेयरिंग ऐप बंद, इंस्टाग्राम के हेड एडम माॅसेरी ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Instagram पर फोटो शेयरिंग ऐप बंद, अगर आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जानना बेहद ही जरूरी है। बता दें कि अब Instagram पर एक फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रही है। दुनियाभर के करोड़ों लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं और उनमें से कुछ इस बात को जान भी गए होंगे लेकिन अब इसे Instagram के हेड ने आखिराकर कंफर्म कर दिया है। Instagram के हेड एडम मॉसेरी ने Twitter और Instagram पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि Instagram पर कंपनी हमेशा ऐसी नई सुविधाएं बनाने का प्रयास करती है जो आपको बेहतर से बेहतर अनुभव दे पाएं। अभी कंपनी चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है और वो हैं क्रिएटर्स, वीडियो, खरीदारी और मैसेजिंग सर्विस।

Instagram पर फोटो शेयरिंग ऐप बंद

Instagram पर फोटो शेयर करने से पहले आप फिल्टर के बारे में सोचते हो लेकिन Instagram के हेड के अनुसार ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा जो मुख्य वजह है जिस कारण लोग Instagram पर आते हैं वो एंटरटेनमेंट है।

कंपनी चार प्रमुख क्षेत्रों पर दे रही ध्यान

अब Instagram पर फोटोज को कई ज्यादा कोई मेंशन नहीं करता है क्योंकि अब यहां पर वीडियो, खरीदारी, क्रिएटर्स और मैसेजिंग का चलन आ चुका है। मॉसेरी ने बताया कि Instagram का फोकस फोटोज से हटकर दूसरी तरफ इसलिए गया क्योंकि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से चार फोकस एरिया पर काम किया। वो संस्थाओें से व्यक्तिों में खुद को स्थानांतरित कर रहे हैं और Instagram उसमें एक भूमिका निभाना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: Zycov-D Corona vaccine: जल्द लगेगी दुनिया की पहली DNA वैक्सीन, लेनी होगी इसकी तीन डोज जानिए इससे जुड़ी तमाम जानकारी

Instagram पर फोटो शेयरिंग ऐप बंद एडम माॅसेरी के अनुसार

इसके अनुसार कंपटीशन बहुत ज्यादा है। TikTok बड़ा है, YouTube उससे भी बड़ा है। इसके अलावा  भी कई और प्लेटफॉर्म्स हैं। इसलिए Instagram चेंज होने जा रहा है, अब सवाल उठता है इसमें कैसा चेंज होने जा रहा है।  Mosseri के अनुसार आने वाले टाइम में यूजर्स इस पर फुल स्क्रीन वीडियो का मजा ले सकेंगे। इसमें अब ज्यादा वीडियो पर फोकस किया जाएगा। अगर देखा जाए तो Instagram की हेड की बातों से लगता है आने वाले टाइम में प्लैटफॉर्म टिकटॉक की तरह बन जाएगा।