महिलाएं रोज इस तरह करें गुड़ का सेवन, जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे

Jaggery benefits in hindi : गुड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये तत्व महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। नियमित गुड़ खाने से महिलाओं के शरीर की कमजोरी, आयरन की कमी और हार्मोनल असंतुलन आदि समस्याएं ठीक होती हैं। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है इसलिए इसे खाने से ( Benefits Of Jaggery For Women )महिलाओं की माहवारी के दौरान होने वाले रक्त के नुकसान को पूरा करने में मदद मिलती है। आइये जानते हैं ( jaggery hindi meaning ) महिलाओं के लिए गुड़ खाने के फायदों के बारें में।

हड्डियां होती हैं मजबूत ( jaggery calories )

Jaggery benefits

महिलाएं अगर नियमित गुड़ को डाइट में शामिल करती हैं, तो हड्डियां मजबूत होती हैं। गुड़ में मौजूद कैल्शियम और फास्‍फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।  रोज खाना खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से आपको फायदा मिलेगा।

महिलाओं के हार्मोनल असंतुलन को  करे दुर ( Jaggery benefits )

महिलाओं को गुड़ खाने से हार्मोनल असंतुलन को कम करने में मदद मिलती है। थायराइड और पीसीओएस जैसी बीमारियों से पीड़ित महिलाएं इसका सेवन आसानी से कर सकती हैं। कोई बीमारी होने पर डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें। गुड़ महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने में मददगार होता है, जिस कारण महिलाओं में कमजोरी नहीं आती।

इसे भी पढ़ें: मुंह के छालों ने परेशान कर दिया है तो रसोई में मौजूद इन प्रभावशाली उपायों से पाएं तुरंत राहत

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार                ( Jaggery benefits)

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। गुड़ रक्त में हीमोग्लीबीन को बढ़ाता है। जिस कारण गुड़ खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। गुड़ खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: रात में नींद न आने का हो सकता हैं ये 4 कारण , अगर आपको भी है ऐसी शिकायत तो जल्द अपनाएं ये उपाय

पीरियड्स की समस्याओं को करे दूर

महिलाएं अगर नियमित गुड़ का सेवन करें, तो इससे पीरियड्स में होने वाले दर्द, ऐंठन और कम ब्लीडिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। पीरियड्स से पहले होने वाले क्रैंप को दूर करने में भी गुड़ फायदा पहुंचाता है। गुड़ मूड को भी बेहतर बनाने का काम करता है।

पाचन में मददगार

रोज गुड खाने से पाचन बेहतर होता है। खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ खाने से भोजन आसानी से पच जाता है, जिस कारण डाइजेशन बेहतर होता है। गुड़ पेट में मल को जमा नहीं होने देता, जिस कारण पेट में कब्ज नहीं बनती। इसका नियमित सेवन मलत्याग के दौरान होने वाली परेशानी को दूर करने में मदद करता है।

Disclaimer: सीमित मात्रा में गुड़ खाना महिलाओं के शरीर के लिए फायदेमंद है लेकिन अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो यह शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। डायबिटीज रोगी और गर्भवती महिलाएं महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर से पूछ कर ही करें।

इसे भी पढ़ें: अगर चाहिए चेहरे पर सोने सा निखार तो आजमाएं ये फेस पैक, यहां जानिए बनाने का तरीका