अगर कान में हो रही है ये परेशानी तो भूलकर भी ना करें नजरअंदाज , इन घरेलू उपचार का करें इस्तेमाल 

हमारे शरीर में पांच इंद्रियां होती हैं, जो दुनिया को महसूस करने में हमारी मदद करती है। कान भी इन्हीं में से एक है, जो सुनने का काम करती हैं। लेकिन कुछ कारणों से इन कान में मवाद (Water or Pus in Ear) भरने लगती है, जिसे पस भी कहा जाता है।

जब कान में पस जमने लगती है तो खुजली जैसे कुछ लक्षण महसूस होने लगते हैं। इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि, आगे चलकर यह कम सुनना, खतरनाक इंफेक्शन या कान के पर्दे को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

कान में मवाद क्यों होता है?

कान में मवाद आने का इलाज

जब कान के बाहरी हिस्से में पानी जमा हो जाता है, तो इसे स्विमर्स ईयर कहा जाता है। नहाते वक्त ध्यान ना रखने या स्विमिंग करने पर इस तरह का इंफेक्शन हो जाता है। इसके कारण कान में पस बनना शुरू हो जाता है। जिसके कारण कान में इचिंग स्टार्ट हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : कान मे दर्द का घरेलू उपाय | Home Remedies for Ear Pain in Hindi

बच्चों के कान में पस होने का कारण

बच्चों के कान में अक्सर मिडिल एयर का इन्फेक्शन होता है। जो कि बैक्टीरिया या वायरस के कारण हो सकता है और मवाद बनने लगती है। यह मवाद ज्यादा बढ़ने पर कान के पर्दे को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

कान में मवाद आने का कारण

  • कान में स्किन सिस्ट का बनना
  • कान में कुछ चले जाने पर
  • कान का पर्दा खराब होना​

कान के इन 10 लक्षणों पर रखें घ्यान

  1. कान में दर्द होना
  2. कान बहना
  3. सुनने में दिक्कत होना
  4. चक्कर आना
  5. बुखार
  6. कान में खुजली होना
  7. कान में सूजन होना
  8. कान बजन की दिक्कत ​
  9. कान से खून निकलना
  10. कान से डिस्चार्ज होना​

इसे भी पढ़ें: Dry lips home remedies | 5 मिनट में फटे होठों से ऐसे पाएं छुटकारा, जानिए होंठ फटने का कारण और उपाय

कान में मवाद आने का इलाज

लहसुन और तेल आ सकते हैं काम

  • लहसुन और तेल की जोड़ी आपको कान की समस्या में आराम दे सकती है।
  • इसके लिए आपको 4-5 लहसुन की कली लेकर मीठे तेल में डालनी है और फिर इन कलियों को पका लेना है।
  • जब ये हल्का गुनगुना हो तो इस तेल की 3-4 बूंदें अपने कान में डालें। ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है।
प्याज का रस
  • कान में हो रहे दर्द और मवाद को रोकने में प्याज का रस आपकी मदद कर सकता है।
  • आपको करना ये है कि पहले प्याज का रस निकाल लेना है, और फिर इसे हल्का सा गुनगुना करके इसकी 2-4 बूंदें अपने कान में डालनी है।
  • दिन में 3 बार ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है।

Disclaimer: इस लेख में कान में मवाद आने का इलाज द्वारा दी गई जानकारी एक सामान्य ज्ञान पर आधारित है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अघिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।