Lalu Yadav: RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़, डॉक्टर ने बताया किडनी खराब

बिहार: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो Lalu Yadav के स्वास्थ्य को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि उनका किडनी खराब हो गया है जो सिर्फ 25 फ़ीसदी ही काम कर रहा है। उनका किडनी इन्फेक्शन कभी भी बिगाड़ सकता है। हालांकि उन्हें पिछले माह रिम्स के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बिहार चुनाव के बाद बीजेपी ने उनपर अपने विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था। उनकी तबीयत जिस रफ्तार में बढ़ रही है वह एक चिंताजनक बात है।

Lalu Yadav के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने दी जानकारी

Lalu Yadav

उमेश प्रसाद ने शनिवार को एक रिपोर्ट द्वारा जानकारी दी कि लालू यादव की किडनी 25 फ़ीसदी ही काम कर रही है‌ यह स्थिति अलामिर्ग की वजह से है क्योंकि इस स्थिति में कभी भी उनकी किडनी काम करना अचानक बंद कर सकती है। उन्होंने बताया कि आने वाले 2 से 4 महीने में ऐसा संभव हो सकता है। इसकी कोई सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि उनकी बीमारी जिस रफ्तार में बढ़ रही है वह एक चिंताजनक है। वह 25 साल से मधुमेह बीमारी से ग्रस्त हैं जिसके कारण धीरे-धीरे उनके ऑर्गन डैमेज हो रहे हैं।

शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में लालू प्रसाद यादव की ओर से चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में दाखिल की गई जमानत अर्जी पर सुनवाई की गई। जस्टिस उपदेश कुमार सिंह की अदालत में केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से बीते दिन रिम्स से बिहार के भाजपा विधायक को फोन करने के मामले में बिहार में एफआईआर दर्ज होने का हवाला देते हुए कहा गया कि उनकी स्थिति ठीक है उन्हें जेल भेजना चाहिए। वही उनकी आधी सजा काटने और गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने का हवाला देते हुए उनके वकील की ओर से जमानत की मांग की गई है जिसमें सुनवाई 6 हफ्ते बाद होगी। उनकी तबीयत की खबर सुन उनकी कुछ खास रिश्तेदार और परिवार वाले अस्पताल पहुंचे थे।https://www.fastkhabre.com/corona-online-registration/