खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान | खरबूजे के बीजों में छिपे हैं कई स्वास्थ्य गुण, Muskmelon Seeds Benefits and Side Effects in Hindi

MuskMelon Seeds benefits : तरबूज और खरबूजे गर्मियों में सबसे अधिक खाए जानें वाले फलों में से है। इन फलों के सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। खरबूजे की बात कि जाए, तो यह गर्मी के सीजन में आपको हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही इससे कई अन्य फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप खरबूजे के बीजों के फायदों से वाकिफ हैं? जी हां, खरबूजे की तरह खरबूजे के बीज भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, सी, ई, के, नियासिन, जिंक, मैग्नीशियम इत्यादि पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों से शरीर की कई समस्याएं दूर रहती हैं। आज हम इस लेख में खरबूजे के बीज के अद्भुत फायदे ( MuskMelon Seeds benefits in hindi ) खरबूजे के बीजों से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में (Is it good to eat muskmelon seeds) जानेंगे।

खरबूजे के बीज के फायदे | खरबूजे के बीज में पाए जाने वाले पोष्टिक तत्व

खरबूजे के बीज के फायदे

यह बीज बेहद हेल्दी इसलिए भी होता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, पोटैशियम, मैंगनीज, सोडियम, कैल्शियम, आयरन आदि से भरपूर होता है।

इसे भी पढ़ें: Chiku Khane Ke Fayde | चीकू खाने के इस अद्भुत फायदे को जानकर हो जाएंगे हैरान | चीकू के फायदे और नुकसान

खरबूजे के बीज खाने के फायदे (Health benefits of Musk Melon Seeds)

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

खरबूजे के बीजों को अपने आहार में शामिल करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है। दरअसल, इसका सेवन करने से ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स की कोशिकाओं को बढाया जा सकता है। ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है।

खरबूजे के बीज के फायदे डायबिटीज से बचाए

लगातार खरबूजे के बीजों के सेवन से टाइप-2 डायबिटीज के होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इतना ही नहीं, यह माइग्रेन, नींद न आने की समस्या, डिप्रेसिव डिसऑर्डर आदि के लक्षणों को भी दूर करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

खरबूजे के बीजों में फोलेट की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो आपके शरीर से अतिरिक्त सोडियम को हटा देती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं में वॉटर रिटेशन की समस्या कम हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए भी खरबूजे का बीज फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, गर्भावस्था में एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: तरबूज खाने के फायदे | तरबूज के फायदे और नुकसान | Watermelon Benefits And Side Effects

ब्लड प्रेशर को करे कम

खरबूजे के बीज में पोटैशियम भरपूर रूप से होता है। पोटैशियम युक्त आहार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह हृदय को स्वास्थ्य रखने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खरबूजे के बीजों का सेवन करने से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।

आंखों को रखे सुरक्षित

खरबूजे के बीजों में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की अधिकता होती है, जो आपकी आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से खरबूजे के बीजों का सेवन करने से मोतियाबिंद होने के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आंखों की रोशनी को प्रोटेक्ट करने में भी लाभकारी है।

अल्सर से राहत

खरबूजे के बीज खाने अल्सर की समस्याओं में राहत मिल सकता है। अल्सर एक प्रकार का घाव होता है, जो पेट की लाइनिंग या छोटी आंत में होता है । इस संबंध में प्रकाशित एक शोध की मानें, तो खरबूजे के बीज के अर्क में एंटी-अल्सर प्रभाव मौजूद होता है, जो इस समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकता है ।

इसे भी पढ़ें:  Best Ayurvedic Weight Loss Drink: तेजी से वजन कम करने के लिए रोजाना पिए ये आयुर्वेदिक काढ़ा और बढ़ते वजन से पाएं छुटकारा

कब्ज में मिले छुटकारा

कब्ज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मल सख्त हो जाता है और इस वजह से मल त्याग में परेशानी होती है । इसके लिए खरबूजे का बीज लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, इसके बीज में फाइबर पाया जाता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाकर  कब्ज की समस्या में आराम दिला सकता है।

खरबूजे के बीज के नुकसान ( Musk Melon Seeds Side Effects)

खरबूजे के बीजों का सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। हालांकि, इससे शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या

खरबूजे के बीजों का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। खासतौर पर ऐसे लोगों को जो पहले से ही ब्लड प्रेशर कम करने की दवा ले रहे हैं।

यूरिन की समस्या

अधिक मात्रा में खरबूजे के बीजों का सेवन करने से बार-बार यूरिन पास करने की परेशानी हो सकती है।

Disclaimer : इस लेख में खरबूजे के बीजों के सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है।यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। ताकि इससे होने वाले साइड-इफेक्ट से बचा जा सके।