Phone, computer, laptop पर लगातार काम करना छीन सकता है आंखों की नमी, काम के बीच आंखों के लिए ये 4 योगासन बेहद महत्वपूर्ण

How to safe eyes from screen:  आजकल लोग दिनभर फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में आंखों की देखभाल करने का न तो समय है और न ही आंखों की फिक्र है, लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी ये लाइफस्टाइल हेल्थ पर बुरा असर डालती है। जो लोग लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं उनकी आंखें काफी कमजोर होने लगी है। आंखें कमजोर होने की वजह से विजन में समस्या आने लगती है। इससे आंखों में जलन, ड्राइनेस, आंख से पानी आने जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं।

अगर आप आंखों का खयाल रखना चाहते हैं तो शरीर के साथ-साथ आंखों से जुड़े योगासन भी जरुर करें। नियमित योग करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी और आंखों से जुड़ी दूसरी समस्याओं से निजात भी मिलेगा। जैसे कंप्यूटर स्क्रीन से आंखों की सुरक्षा कैसे करें |आंखों की रोशनी बढ़ाने के योगासन | how radiation protection|How to safe eyes from screen in hindi |radiation on eyes | radiation effects on eyes

How to safe eyes from screen- आंखों की रोशनी बढ़ाने के योगासन

How to safe eyes from screen

सामने देखना

  • इस योग को करने के लिए अपने पैरों को आगे करके बैठ जाएं।
  • अब बाएं हाथ की मुट्ठी बांधें और अंगूठा मुट्ठी से ऊपर निकाल लें।
  • आपको आंखों को बाएं अंगूठे पर केंद्रित रखना है और आंख की सीधे में ऊंचाई पर स्थित बिंदु तक लेकर जाएं और ध्यान केंद्रित करें।
  • यही प्रक्रिया आपको दाएं हाथ के अंगूठे के साथ भी करनी है।
  • इस योग को करने के बाद आंखों को रिलेक्स करें।

ताली बजाएं

  • आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए यह योगासन बहुत कारगर है।
  • इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी आंखें बंद करके बैठ जाएं और गहरी सांसें लें।
  • अब अपनी हथेलियों को इतनी तेजी से रगड़ें कि वे गर्म हो जाएं।
  • फिर इन्हें आराम से अपनी पलकों के ऊपर रख दें।
  • अब हथेलियों की गर्माहट को आंखों और आंखों की मांशपेशियों में महसूस करें।
  • जब तक हाथों की गर्माहट पूरी तरह आंखें न ले लें, तब तक इसी स्थिति में रहें।
  • इसके बाद अपनी आंखों को बंद रखें और अपने हाथ नीचे रख लें।
  • इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराएं।

बगल की ओर देखना

  • सबसे पहले अपने पैरों को शरीर की सीधे में रखते हुए बैठ जाएं।
  • अब अपने हाथों की मुट्ठियां बंद करें और अंगूठा ऊपर रखते हुए अपने हाथों को उठाएं।
  • अब अपनी आंखों को बारी-बारी से एक किनारे से दूसरे किनारे पर केंद्रित करें।
  • इस व्यायाम को 20 बार दोहराएं।
  • इसके बाद अपनी आंखें बंद कर लें और उन्हें आराम दें।

पलकें झपकाना

How to safe eyes from screen

  •  इस योग को करना बहुत ही आसान है।
  • आपको सिर्फ आंखे बंद करनी और खोलनी हैं।
  • या यूं कहें कि काम करते हुए आंखों को तेजी से दस बार झपकाना है।
  • ऐसा करने के बाद करीब 20 सेकेंड्स तक आंख बंद कर लें।
  • आपको 3-5 बार ये करना  है।
  • इससे काम करते वक्त आपको काफी आराम मिलेगा।

Disclaimer :  इन योगासनों को करने से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें या फिर किसी योगा एक्सपर्ट की देखरेख में करें।

इसे भी पढ़ें: हो जाएं सावधान रात को सोते वक्त की गई एक गलती बढ़ा सकती है ब्लड प्रेशर डायबिटी व मोटापा

Best vitamin for women in hindi | औरतों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है यह विटामिंस , चेहरे को सुंदर बनाने के लिए इन विटामिंस का करें उपयोग

हो जाएं सावधान रात में खाना खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे इन घातक बीमारियों के शिकार