Best vitamin for women in hindi | औरतों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है यह विटामिंस , चेहरे को सुंदर बनाने के लिए इन विटामिंस का करें उपयोग

महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन ( essential vitamin for women ) : उम्र बढ़ने के साथ साथ महिलाओं के शरीर में विटामिन, मिनरल और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसकी बड़ी वजह हार्मोंस में होने वाले बदलाव है। इसका एक कारण प्रेग्नेंसी और मोनोपॉज भी हैं। कई बार अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से भी महिलाओं में समय से पहले ही बढ़ती उम्र झलकने लगती है। महिलाओं में त्वचा, बालों और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। अक्सर महिलाएं कमर दर्द और पैर दर्र की समस्या से परेशान रहती हैं। आइए जानते हैं महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से विटामिन्स की जरूरत होती है। Women health ke liye kis kis vitamin ki jarurat hai |चेहरे के लिए कौन सा विटामिन चाहिए | सुंदरता के लिए कौन सा विटामिन होता है |महिलाओं के लिए कौन सा विटामिन सबसे अधिक उपयोगी है

महिलाओ के लिए जरुरी विटामिन Best vitamin for women in hindi

महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन

 

विटामिन ए Vitamin A

40 से 45 के बीच महिलाओं को एक बड़े हार्मोनल चेंज से गुजरना पड़ता है। इस उम्र में महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में त्वचा से लेकर शरीर तक कई बदलाव होते हैं। इस समय महिलाओं को विटामिन ए की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में महिलाओं को विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना बहुत ही जरूरी है।

विटामिन ए की कमी को पूरा करने वाली चीजें

  • गाजर
  • पपीता
  •  कद्दू के बीज
  • पालक इन चीजों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं

विटामिन वी-9 Vitamin B-9

महिलाओं के शरीर में प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं ऐसे में गर्भावस्था के दौरान शरीर को ज्यादा विटामिन्स की जरूरत होती है।  अगर विटामिन्स की कमी रहती है तो बच्चों के जन्म के समय कुछ परेशानियां हो सकती हैं। L में महिलाओं को खुद का और शिशु दोनों का ख्याल रखने के लिए विटामिन्स बी-9 का सेवन अवश्य करना चाहिए। फोलिक एसिड से बच्चे के दिमाग के विकास में मदद मिलती है।

विटामिन वी-9 की कमी को पूरा करने वाली चीजें

  • बीन्स
  • ग्रेन
  • यीस्ट जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन विटामिन बी-6 Vitamin B-6

यह विटामिन आपकी नींद और भूख को नियंत्रित करने में मदद करेंगा। साथ ही आपके नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से काम करने में बेहद सहायक सिद्ध होगा। यह आपके मूड को भी बेहतर बनाए रखेगा।

विटामिन बी-6 की कमी को पूरा करने वाली चीजें

  • शकरकंदन
  • केले जैसी चीजें इसकी पूर्ति में आपकी मदद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: High Fibre Food Chart: फाइबर से भरपूर इन 10 चीजों को अपने डाइट मे जरूर शामिल करें

विटामिन बी-12 Vitamin B-12

अधिकतर महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी पाई जाती है। विटामिन बी- 12 आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है। इससे त्वचा सुंदर और कोमल बनती है। विटामिन बी-12 से शरीर में खून की कमी नहीं होती और बाल मजबूत बनते हैं। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन बी-12 बेहद ही जरूरी है।ये महिलाओं को ब्रेस्ट, कोलोन, लंग और प्रोस्टेस कैंसर से बचाता है।

विटामिन ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌वी-12 कैसे बढ़ाएं

  • अंडा
  • पनीर
  • दूध
  • दही
  •  सोया मिल्क
  •  चिकन
  • मछली जैसी चीजों को शामिल कर विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन सी Vitamin c

विटामिन सी यह सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन है।और खासकर महिलाओं के लिए, विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। दिल के रोग से बचाता है। डिलीवरी के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं, आंखों की बीमारी और त्वचा की झुर्रियों, लकीरों आदि से सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए विटामिन सी खासकर महिलाओं के लिए बेहद ही जरूरी विटामिन सी में से एक है।

विटामिन सी किन चीजों में पाया जाता है

  • ज्यादातर खट्टी चीजों में विटामिन-सी मौजूद होता है।
  • ऐसे में चकोतरा
  •  संतरा
  •  कीवी
  •  नींबू
  • केला
  • ब्रोकली
  •  स्ट्रॉबेरी
  •  अंगूर
  •  टमाटर
  •  अमरूद
  •  आंवला
  •  शलगम
  •  मूली के पत्ते
  •  मुनक्का
  •  दूध
  •  चुकंदर
  •  चौलाई
  •  बंदगोभी
  •  और शिमला मिर्च आदि में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।

विटामिन डी  vitamin -D

उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी समस्या होने लगती है, जैसे पीठ दर्द, घुटने और टखनों में दर्द जैसी समस्याएं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की प्रचुर मात्रा में आपूर्ति आवश्यक है। इसलिए, आहार में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर फूड्स को शामिल करने की जरूरत होती है।

विटामिन डी की कमी को पूरा करने वाली चीजें

  • मशरूम
  •  दूध
  •  पनीर
  •  सोया प्रोडक्ट
  •  अंडे
  •  मक्खन
  •  दलिया
  •  फैट से भरपूर फिश जैसे फूड्स विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इन सभी चीजों में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाई जाती है

विटामिन ई  vitamin- E

फिटनेस के साथ-साथ महिलाओं को अपनी खूबसूरती का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हर महिला लंबे समय तक जवान और खूबसूरत दिखने की कोशिश करती है। इसके लिए ( महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन ) विटामिन ई का उपयोग आवश्यक है। विटामिन ई आपकी त्वचा, बालों और नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए बहुत आवश्यक है। विटामिन ई झुर्रियों और दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करता है।

विटामिन ई की कमी को पूरा करने वाली चीजें

  • बादाम
  •  मूंगफली
  •  मक्खन
  •  और पालक जैसे फूड्स विटामिन ई से भरपूर होते हैं।

विटामिन के  Vitamin K

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ब्लीडिंग की समस्या होती है। इसके अलावा कई बार बच्चे के जन्म के दौरान बहुत ज्यादा खून बह जाता है। इन दोनों स्थिति में शरीर में विटामिन के की बहुत अधिक जरूरत होती है। विटामिन के ज्यादा ब्लड बहने की समस्या को रोकने में मदद करता है। ऐसे में आप डाइट में विटामिन के से भरपूर भोजन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विटामिन के की कमी को पूरा करने वाली चीजें

  •  सोयाबीन ऑयल
  •  और हरी सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: coconut water benefits in Hindi | पीरियड्स में नारियल पानी को इस तरह पीने के अद्भुत फायदे , नारियल पानी में है सेहत के कई चमत्कारी गुण

विटामिन बी-2  विटामिन b-2

विटामिन बी2 को रिबोफ्लेविन के नाम से भी जाना जाता है। यह महिलाओं के संपूर्ण शारीरिक विकास और अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी विटामिन है। इससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट,  प्रोटीन और वसा को ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद मिलती है। विटामिन बी2 एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री-रेडिकल्स के खिलाफ शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है।

विटामिन-बी2 के स्रोत  
  • दूध और दूध से बने उत्पाद
  • अंडा
  • मछली
  • मीट, चिकन
  • लाल मिर्च
  • किशमिश
  • मटर, मशरूम
  • शकरकंद
  • ब्रोकली
  • पालक
  • दही
  • ड्राई फ्रूट्स

FAQ :-

Q: कौन से फल में विटामिन डी पाया जाता है?

Ans: संतरा को लोग विटामिन सी का स्रोत मानते हैं, लेकिन संतरा खाने से शरीर को विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है। आप संतरे का जूस भी पी सकते हैं। संतरा खाने से आप विटामिन-डी की डेली नीड्स को पूरा कर सकते हैं।

Q: कुल कितने विटामिन होते हैं?

Ans: कुल 13 विटामिन होते हैं।

Q: महिलाओं के लिए कौन सा विटामिन सबसे अधिक उपयोगी है?

Ans: महिलाओं के लिए यह सब विटामिन बहुत ही उपयोगी है।

  • विटामिन सी विटामिन सी महिलाओं को हार्ट प्रॉब्लम से दूर रखने का काम करता है।
  • विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ विटामिन डी वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
  • विटामिन बी6 यह विटामिन आपकी नींद और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • विटामिन बी12
  • विटामिन
  • विटामिन के
  • विटामिन बी-2

Disclaimer: इस आर्टिकल में महिलाओं के लिए जरूरी विटामिंस के बारे में बताया गया है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म में इन चीजों का उपयोग कर सुस्ती दूर भगाएं और झट से चुस्ती पाएं , आइए जानते हैं मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के घरेलू उपाय | How To Increase Metabolism in Hindi

हो जाएं सावधान रात में खाना खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे इन घातक बीमारियों के शिकार