coconut water benefits in Hindi | पीरियड्स में नारियल पानी को इस तरह पीने के अद्भुत फायदे , नारियल पानी में है सेहत के कई चमत्कारी गुण

आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हर कोई अपना ख्याल रखना भूल ही जाता है। शारीरिक और मानसिक रुप में स्वस्थ होना हर शख्स के लिए जरूरी होता है। हांलाकि ये बात जानते तो सव है पर ख्याल कोई नहीं रखता हैं। जो उनकी लाइफस्टाइल के बीच काफी बड़ी परेशानी का कारण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदा मिलता है , सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से क्या-क्या होता है,

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे आसान तरीका है नारियल पानी पीना( Coconut water benefits in Hindi ) नारियल पानी ना सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि यह हमारे वजन को भी नियंत्रित रखता है।यदि आप जल्द से जल्द अपने पेट की चर्बी को खत्म करना चाहते हैं तो आपको नारियल पानी पीना शुरू करना होगा। अन्य फलों की तुलना में नारियल पानी में ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। नारियल पानी में अतिरिक्त शर्करा और कोई अतिरिक्त कृत्रिम फ्लेवर नहीं पाया जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर में स्फूर्ति आती है और उसमें बिलकुल भी कैलोरी ना होने के कारण मोटापा नहीं बढ़ता है।

नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदा मिलता है – coconut water benefits in Hindi

नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदा मिलता है

दिल को रखे सेहतमंद

नारियल पानी दिल के मरीज़ों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: हो जाएं सावधान रात में खाना खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे इन घातक बीमारियों के शिकार

हड्डियों को करें मजबूत

नारियल पानी ना सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, बल्कि ये हड्डी से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। नारियल पानी में कैल्शियम मौजूद होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में काफी फायदेमंद होता है।नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदा मिलता है नीचे और जाने

वजन घटाने में फायदेमंद

जो लोग मोटापे की समस्या से काफी परेशान है और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी में फैट की मात्रा बहुत कम होती है, और यह पूरे दिन आपको तरोताजा महसूस कराता है।

इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म में इन चीजों का उपयोग कर सुस्ती दूर भगाएं और झट से चुस्ती पाएं , आइए जानते हैं मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के घरेलू उपाय | How To Increase Metabolism in Hindi

इम्यूनिटी को करें मजबूत

नारियल पानी पीने से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। एक नारियल में करीब 600 मिलिग्राम पोटेशियम पाया जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो कोरोना-19 के मरीजों को नारियल पानी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हां ध्यान रखें नारियल पानी नॉर्मल टेंपरेचर पर ही हो।

पाचनतंत्र रखें दुरूस्त 

कोरोना के नए लक्षणों में डायरिया यानि उल्टी और दस्त की समस्या भी हो रही है। ऐसे में अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। नारियल पानी पीने से उल्टी, दस्त, पेट में जलन, आंतों में सूजन और अल्सर की समस्या भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: Sugarcane Juice Benefits | गन्ने के रस पीने के अद्भुत फायदे | यूरिन से जुड़ी समस्याओं में है काफी फायदेमंद

किडनी में स्टोन के खतरे से बचाएं

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है वे भी नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व किडनी में स्टोन बनने से रोकते हैं। पथरी में नारियल पानी के फायदे बहुत हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

नारियल पानी से कोलेस्ट्रॉल और ट्राई-ग्लिसराइड का स्तर कम होता है। नियमित रुप से इसे पीने से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

नारियल पानी के फायदे फॉर स्किन

आपको बता दे है कि नारियल पानी पीने से हमारे शरीर के साथ हमारी स्किन भी हाइड्रेट रहती है। जिससे त्वचा संबंधी कई परेशानियां अपने आप दूर हो जाती हैं। नारियल पानी पीने से त्वचा में निखार तो आता ही है, साथ ही साथ पिंपल्स और रैशेज की समस्याएं भी दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Walnut Fig Benefits | अंजीर और अखरोट के एक साथ इस तरह सेवन से इन बीमारियों मे पहुंचेगा काफी फायदा, जानिए अंजीर और अखरोट के अद्भुत फायदे

प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस, मतली और उल्टी आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बता दें कि यदि महिलाएं खाली पेट नारियल पानी का सेवन करती हैं तो ऐसा करने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती हैं।

पीरियड्स में नारियल पानी के फायदे

आप पीरियड्स लाने के लिए आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकती है। इसके लिए आप सुबह उठकर खाली पेट नारियल पानी पीएं और उसके बाद तीन से चार घंटे तक कुछ न खाएं, पानी पी सकते हैं। शाम को भी नारियल पानी का सेवन करें।आपको जरूर फायदा मिलेगा।