Benefits of shikanji | शिकंजी पीने से शरीर में मिलने वाले फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान | जानिए गर्मियों में शिकंजी पीने का सही वक्त   

Health Benefits Of Shikanji:गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए हम ठंडी चीजों की तरफ जाते हैं। गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजें शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ गर्मी से भी बचाने में मदद करती हैं। गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजें जैसे नींबू पानी, शर्बत, कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना सभी को पसंद होता है। और इन्हीं सब में से एक है ( Benefits of shikanji ) शिकंजी जो सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के गुणों से भी भरपूर होता है। शिकंजी गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा और हेल्दी रखने के लिए ये एक अच्छा और फायदेमंद ड्रिंक है। दरअसल गर्मियों के मौसम में सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आपकी जरासी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में पेट खराब होना, उल्टी आना लू लगना एक आम समस्या है लेकिन इन सब समस्याओं से बचने के लिए सबसे पहली बात की आप खूब पानी पीएं और ऐसे ड्रिंक का सेवन करें जो आपको हेल्दी रखने में मदद कर सके। शिकंजी भी एक ऐसा ही ड्रिंक है जो जी मिचलाना और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

गर्मियों में किस वक्त शिकंजी पीना ज्यादा फायदेमंद है | Best time to drink Shikanji

Benefits of shikanji

  • गर्मियों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धूप सबसे ज्यादा होती है। जिस दौरान पसीने और सूरज की रोशनी के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
  • इसलिए आपको इस वक्त ही शिकंजी का सेवन करना चाहिए।
  • जिससे शरीर में हो रही गर्मी और पानी की कमी को खत्म किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Sugarcane Juice Benefits | गन्ने के रस पीने के अद्भुत फायदे | यूरिन से जुड़ी समस्याओं में है काफी फायदेमंद

Benefits of drinking Shikanji | शिकंजी पीने से शरीर में मिलने वाले फायदे  

  • एक गिलास शिकंजी पीने से पाचन सुधर जाता है। नींबू में पेक्टिन फाइबर और एस्कोर्बिक एसिड होता है, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं।
  • शिकंजी में नींबू होता है, जो विटामिन-सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
  • शिकंजी पीने पर ये पोषक तत्व आपके शरीर में प्रवेश करते हैं।
  • गर्मी से बचाने और शरीर को ठंडा करने के लिए शिकंजी एक नैचुरल रेमेडी है। यह शरीर के अंदर का तापमान संतुलित बनाए रखने में मदद करती है।
  • अगर आप गर्मी में वजन कम करना चाहते हैं, तो भी शिकंजी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि, नींबू में मौजूद पेक्टिन फाइबर आपके पेट को देर तक भरा रखेगा, जिससे पाचन बेहतर हो सके और आपके शरीर पर चर्बी ना चढ़ पाए।

इसे भी पढ़ें: तरबूज खाने के फायदे | तरबूज के फायदे और नुकसान | Watermelon Benefits And Side Effects

शिकंजी पीने से मिलने वाले लाभ | Shikanji Peene Ke Fayde

ब्‍लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

शिकंजी में मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ऐसे में अगर आपको कभी भी हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम महसूस हो तो तुरंत एक ग्‍लास शिकंजी का सेवन करें।

तनाव कम करने में फायदेमंद

कई बार गर्मी और पसीने की वजह से शरीर से पानी के साथ कई जरूरी तत्‍व बाहर निकल जाते हैं जिसकी वजह से  शरीर में  स्‍ट्रेस बढने लगता है। कई शोधों में भी यह बात सामने आई है कि बॉडी हाइड्रेड रहने पर शरीर के तनाव को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में शिकंजी में नींबू, चीनी और नमक आदि आपके शरीर को  रिलेक्स रखने के साथ साथ तनाव भी कम करने में कारगर होता है।

डाइजेशन दुरुस्‍त रखने में फायदेमंद

शिकंजी पीने से डाइजेशन भी ठीक र‍हता है। गर्मी और धूप से कई बार पेट गर्म होने और डाइजेशन की शिकायत हो जाती है। ऐसे में शिकंजी में मौजूद नींबू और नमक पेट को गर्म नहीं होने देता। यही नहीं, शिकंजी के सेवन से दांतों और मसूड़ों की समस्या में भी आराम मिलता है।

त्‍वचा के लिए काफी फायदेमंद

शिकंजी में नींबू का प्रयोग होने की वजह से इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है जो स्किन को रीजोनोवेट करने में बहुत काम आता है। गर्मी के मौसम में स्किन से होने वाले प्रॉब्‍लम को भी शिकंजी दूर करता है और त्वचा में निखार लाता है।

मुंह से आने वाली दुर्गंध में फायदेमंद

शिकंजी पीने से मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है। शिंकजी दिन में दो से तीन बार पीने दांतों और मसूड़ों की समस्या में आराम मिलता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हमारा न्यूज वेबसाइट इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करें।