Strawberry Fruits Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है पोषक तत्वों से भरपुर ये फल, इसे खाते ही दूर हो जाएगी कई बीमारियां

Strawberry Fruits Benefits : स्ट्रॉबेरी लाल रंग का दिखने वाला फल जिसको बीमारियों का काल माना जाता है। इसमें सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन, मिनरल्स और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है। CDC (Centers for Disease Control and Prevention) ने अपनी लिस्ट में इस फल को शामिल किया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से कई तरह की बीमारियों से छूटकारा मिलता है। इसे आप अपने डाइट में शामिल कर के सेहत को दुरुस्त बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसमें पाए जाने वाले बेशुमार गुण और फायदे।

स्ट्रॉबेरी के फायदे ( Strawberry Fruits Benefits in Hindi )

वजन को करे कंट्रोल

स्ट्रॉबेरी में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जबकि पानी की मात्रा इसमें काफी ज्यादा होती है। जिसका इस्तेमाल गर्मियों में राहत दिलाता है। यह पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। वजन कंट्रोल करने के लिए यह शानदार फल है।

दिल को बनाए हेल्दी

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और फाइबर  काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है।

पेट को साफ रखने में फायदेमंद 

स्ट्रॉबेरी की ताजगी और विटामिन सी पेट की सफाई में मदद करती हैं। इस फल को खाने से आंतों में आराम मिलता है। गैस और एसिडिटी का यह सबसे बेहतर इलाज माना जाता है।

डायबिटीज को करे कंट्रोल

रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन C सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है। स्ट्रॉबेरी से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। मेंटल हेल्थ में सुधार के साथ स्किन को डैमेज होने और सेक्सुअल हेल्थ में भी स्ट्रॉबेरी सुधार करता है।

हड्डियों को करें मजबूत 

कमजोर हड्डियों की समस्या से हैं परेशान तो स्ट्रॉबेरी आपकी इस परेशानी को दूर कर सकती है। स्ट्रॉबेरी में कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत 

स्ट्रॉबेरी के रोजाना सेवन से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी एक सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं इसमें बताएं गए तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।