Weather latest update : दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों को जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत, IMD ने की पुष्टि

Weather latest update: मानसून जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उससे दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत को जल्‍द राहत मिल सकती है। हालांकि इस हफ्ते उत्‍तर-पश्चिम भारत में ज्‍यादातर जगहों पर कड़ी धूप रहेगी जिससे अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी भारत और उत्‍तरी प्रायद्वीप के बाकी तरफ बढ़ रहा है। जल्‍द ही यह बिहार, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश तक पहुंच जाएगा।

Weather latest update  IMD ने की पुष्टि

Weather latest update

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मॉनसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मॉनसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10 जून के बाद यहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की घोषणा की जा सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक व्यक्ति ने मारा थप्पड़, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

IMD ने 5 दिनों का जो मौसम बुलेटिन जारी किया है, उसमें दिल्‍ली-एनसीआर को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही।IMD ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Weather latest update  रविवार से मौसम बदलाव की संभावना

11 जून तक आसमान साफ रहने के साथ-साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्‍यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा। रविवार (13 जून) से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।

1 हफ्ता पहले मानसून की दस्तक

आईएमडी ने बताया कि इस बार लगभग 1 हफ्ते पहले मॉनसून आने की आहट है। सामान्य स्थिति में यूपी में 18 से 20 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे सकता है। मानसून की चाल सामान्य रही तो कानपुर में भी तिथि से पहले ही मानसून आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: yami Gautam wedding pics: यामी गौतम ने आदित्य धर संग गुपचुप रचाई शादी, जानिए शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

यूपी के कन्नौज जिले में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बांदा जिले में बादल छाए हुए हैं। 16.9 किमी प्रति घण्टा की गति से तेज हवाएं चल रही हैं।