Weight Gain Fruits List in Hindi : अगर आप अपने दुबलेपन से परेशान है तो इन फलों को डाइट में जरूर करें शामिल, मात्र 15 दिनों में बढ़ जाएगा वजन

Weight Gain Fruits List : अभी के समय में मार्केट में रंग-बिरंगे फल दिखाई देते हैं यह फल हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से फलों का सेवन करते हैं, वे दूसरों की तुलना में अधिक फिट और हेल्दी रहते हैं। वैसे तो अधिकतर लोगों को लगता है कि फल खाने से वजन कम होता है, लेकिन हाई कैलोरी फल खाने से वजन को बढ़ाया भी जा सकता है। इसलिए जिन लोगों का वजन कम है या दुबले-पतले हैं उनको परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है वे नीचे बताए गए फलों को अपनी डाइट में शामिल कर इस दुब्लेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

कौन सा फल खाने से वजन बढ़ता है –  Weight Gain Fruits List in Hindi 

तो चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फल  खाए जा सकते हैं। आर्टिकल को नीचे पूरा पढ़ें।

एवोकाडो (Avocado)

Weight Gain Fruits List in Hindi 

एवोकाडो फल भी काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एवोकाडो में कैलोरी और हेल्दी फैट होता है, जिससे वजन बढ़ता है। एवोकाडो में 161 कैलोरी, 2 ग्राम प्रोटीन, 15 ग्राम हेल्दी फैट और 8.6 ग्राम कार्ब्स होता है। ये सभी पोषक तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। आप भी वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप एवोकाडो सलाद, स्मूदी या फिर जूस के रूप में ले सकते हैं। इसे रोज खाने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Superfoods for winter : ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन 8 चीजों का सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी

केला (Banana)

Weight Gain Fruits List in Hindi 

केला एक सुपरफूड है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट फलों में से एक है। केला न सिर्फ पौषक तत्व से भरपूर होता है, बल्कि इसमें कार्ब्स और कैलोरी भी अधिक मात्रा में पाई जाती है। एक मध्यम आकार के केले में 105 कैलोरी होती है। वहीं 27 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर और 1 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं केले में स्टार्च भी होता है। इसलिए दुबले-पतले लोगों को अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए। आप केले को दूध, दही, घी या फिर शहद के साथ ले सकते हैं। इससे आपको वजन तेजी से बढ़ने लगेगा।

आडू ( Peach)

आडू भी वजन बढ़ाने का काम करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जो आपके वजन को बढ़ाने का पूरा काम करेगी।  आपको बता दें कि जो लोग अपने वजन को कम करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए ये फल लाभदायक नहीं हैं बल्कि ये उनके लिए है जिनका वजन जरूरत से ज्यादा कम है वो इसके सेवन से अपने वजन में इजाफा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Tingling in hands feet in hindi: हाथों और पैरों में झनझनाहट को ना करें नजरअंदाज , इन डाइट को अपनाकर मिलेगा जल्द आराम

आम (Mango)

Weight Gain Fruits List in Hindi 

आम लगभग हर इंसान के फेवरेट फलों की लिस्ट में शामिल रहता है। इस खट्टे-मीठे फल को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाकर आप आसानी से वजन बढ़ा सकते हैं। दूध के साथ आम का शेक बनाकर भी पी सकते हैं।

अंगूर (Grapes)

छोटा सा अंगूर कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अंगूर खाने से वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। अंगूर खाने से कैलोरीज अच्छी मात्रा में मिलती हैं।आप रोजाना 100 ग्राम अंगूर खाकर वजन बढ़ा सकते हैं।

खुबानी (Apricot)

Weight Gain Fruits List in Hindi 

खुबानी खाने से तेजी से वजन बढ़ता है। खुबानी में मौजूद पोषक तत्व वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें कार्बोहाईड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। खुबानी शरीर को एनर्जी देता है और वजन बढ़ाता है। खुबानी को दूध के साथ खाना भी फायदेमंद होता है।

चीकू (chikoo)

चीकू में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व चयापचय को बढ़ाने, पाचन में सुधार करने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या को दूर रखने में मदद करते हैं, जिससे वजन जल्दी बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, मेटाबोलिज्म से तात्पर्य भोजन को ऊर्जा में बदलने से है। जब ये प्रक्रिया ज्यादा तेज होती है, तो लोगों का वजन नहीं बढ़ता क्योंकि भोजन जल्दी से ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है और शरीर द्वारा उपयोग किया जाता है। पर चीकू मेटाबोलिज्म के प्रोसेस को संतुलित करता है।

इसे भी पढ़ें: खून में गर्मी को घर पर ही कम करने के 10 असरदार नुस्खे, जानिए खून में गर्मी के लक्षण और कारण

अनानास (Pineapples)

Weight Gain Fruits List in Hindi 

अनानास में फाइबर की मात्रा तो कम होती है पर ये चीनी से भरपूर होता है और लगातार खाने से आपका वजन बढ़ा सकता है कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए अनानास का जूस भी पीते हैं पर ज्यादा मात्रा में इसे लेना गैस की समस्या को बढ़ा सकता है।

शरीफा (Custard Apple)

शरीफा में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि मल में थोक जोड़ता है और इसे आपकी आंतों के माध्यम से स्थानांतरित करने में मदद करता है। इसके अलावा ये हाई कैलोरी और शुगर से भरपूर है, जो कि तेजी से आपका वजन बढ़ा सकता हैं।

खजूर (Dates)

हाई कार्ब्स वाले फलों में खजूर का भी सेवन किया जा सकता है। यह वजन बढ़ाने के साथ आपके हदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कई रोगों से बचाव करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। एक खजूर में लगभग पाए जाने वाले पोषक तत्व इस प्रकार है।